फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traditional timber traders are unable to get licenses

Lucknow News: पारंपरिक टिंबर व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा लाइसेंस

Sun, 21 Dec 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 21 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Traditional timber traders are unable to get licenses
उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली मे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिला और व्यापार करने में आ रही समस्याएं बताईं। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार जहां सैकड़ों लोगों को काष्ठ आधारित उद्योगों के लाइसेंस दिलवा रही है वहीं पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिल सके हैं। देहरादून सर्वे रिपोर्ट आने में अभी वक्त है जिसके कारण उन्हें लाइसेंस नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत देहरादून सर्वे रिपोर्ट नाम की सरकारी संस्था देशभर में लकड़ी की उपलब्धता का सर्वे करती है। राज्य स्तरीय समिति की ओर से कई व्यापारियों को लाइसेंस प्रस्तावित कर दिया गया। रक्षामंत्री को एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संरक्षक साकेत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी और प्रदेश सचिव सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed