{"_id":"602ec9d08ebc3ee9187e381b","slug":"traders-told-the-minister-about-problems-of-aminabad-lucknow-news-lko5655525134","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने मंत्री को बताईं अमीनाबाद की समस्याएं, कोरोना काल के मुकदमे वापस लेने की खुशी में अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने मंत्री को बताईं अमीनाबाद की समस्याएं, कोरोना काल के मुकदमे वापस लेने की खुशी में अभिनंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं लखनऊ कपड़ा व्यापार मंडल के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर अमीनाबाद की समस्याएं गिनाई। इसके साथ ही कोरोना काल के मुकदमे वापस लेने की खुशी में व्यापारियोें ने मंत्री को अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया।
युवा इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बजाज, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि मंत्री ब्रजेश पाठक का फूल माला और शॉल पहनाकर लड्डू खिलाते हुए जोरदार स्वागत कर मुकदमे वापिस होने की खुशी जाहिर की। साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री को भी बधाई संदेश भेजा। इसके बाद अमीनाबाद की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में अमीनाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अमीनाबाद में ही अलग से ट्रैफिक कंट्रोल रूम बनाने की मांग की। इसके अलावा बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और हर चौराहे पर दो ट्रैफिक सिपाही मुस्तैद करने की मांग भी की। मंत्री ने जल्द ही जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक कर समस्याओं को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता किशन चंद बंबानी, रतन मेघानी, श्याम किशनानी, सुरेश छबलानी, सुधीर दुबे, अशोक चंदवानी, संजय जैसवानी, अकरम अंसारी, मनिंदर सिंह बॉबी, दीपक अरोरा, विजय मोतियानी, श्याम साहनी, प्रहलाद गुरनानी, नीरज राजपाल, दिनेश रायचंदानी, हंसराज राजपाल आदि शामिल रहे।
पार्किंग बनाने का सुझाव
व्यापारी नेताओें ने अमीनाबाद में कई स्थानों पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। इनमें झंडे वाले पार्क के नीचे पार्किंग जोकि आधी बनी है, इसे पूरा बनाने की मांग की। जनाना पार्क व गूंगे नवाब पार्क में महिला कॉलेज के नीचे, गणेश गंज व फतेहगंज के बीच में बने नगर निगम के हॉस्पिटल के बेसमेंट में पार्किंग और गणेशगंज में दो सुलभ शौचालय बनाने की भी मांग की गई। अमीनाबाद में स्ट्रीट लाइट की भी गंभीर समस्या है। मंत्री से सौ सोलर लाइटें लगवाने और जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग भी उठाई गई।