फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders outlined their problems during the interaction.

Lucknow News: संवाद में व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं

Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traders outlined their problems during the interaction.
बैठक में मौजूद व्यापारी।
लखनऊ। जीएसटी विभाग की ओर से यहियागंज बाजार में हुए संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने समस्याएं गिनाईं। राज्य कर विभाग खंड- चार की उपायुक्त राखी सिंह व राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार, खंड-तीन की राज्य कर अधिकारी शची मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया। जीएसटी पंजीकरण और अन्य जानकारियां दीं।
विज्ञापन

यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि विभाग की ओर से हाल ही में ई-वे बिल से संबंधित जो नए नियम लागू किए गए हैं। वे भविष्य में व्यापारियों के लिए दिक्कत बनेंगे। ई-वे बिल की वैधता अवधि पहले से निर्धारित रहती है। अवधि समाप्त होने पर वह स्वतः निष्प्रभावी हो जाता है। ऐसे में ई-वे बिल को दोबारा क्लोज करने की व्यवस्था व्यापारियों के लिए अनावश्यक दिक्कत पैदा करेगी। उन्होंने ट्रांसपोर्ट भाड़े पर लागू रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म (आरसीएम) के बारे में भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में प्रशांत गर्ग, नरेश कुमार, कुश मिश्र, दीपक अग्रवाल, विनय गुप्ता, संजीव जायसवाल, कृष्णकांत बाजपेयी, शिवम गुप्ता, सुधीर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed