{"_id":"671197c89f0fc2a0360b78d7","slug":"traders-demanded-meeting-in-all-districts-dgp-gave-assurance-lucknow-news-c-13-1-lko1103-918256-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: व्यापारियों ने की सभी जिलों में बैठक की मांग, डीजीपी ने दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: व्यापारियों ने की सभी जिलों में बैठक की मांग, डीजीपी ने दिया भरोसा
Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के तहत सभी जनपदों में नियमित बैठकों की मांग के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीजीपी प्रशांत कुमार से मुलाकात की l
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाने पर पुलिस महानिदेशक का आभार जताया। साथ ही मांग की कि प्रदेश के जिन थानों में बैठक नहीं हो पा रही है वहां बैठक कराई जाए। डीजीपी ने व्यापारी प्रतिनिधियों को हर महीने बैठक करने का भरोसा दिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा, साइबर अपराधों से बचें।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश छबलानी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजीव बंसल, बागपत जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर, मेरठ महानगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहित गोयल, सीतापुर के मिश्रित नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, अनुपम अग्रवाल मौजूद रहें।