फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders angry with the working style of PNC company staged a protest

Lucknow News: पीएनसी कंपनी की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Traders angry with the working style of PNC company staged a protest
स्कूटर इंडिया चौराहे पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
सरोजनीनगर। कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को स्कूटर इंडिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। विरोध के बाद प्रशासन ने बंद पड़े स्कूटर इंडिया चौराहे को खोल दिया। इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

गौरी बाजार आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूटर इंडिया चौराहा महीनों से बंद है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कत होती है। तोड़े गए नाले से दुकानों में पानी भर जाता है। निर्माण सामग्री सड़कों पर फैली है। दुकानों के सामने वाहन पार्क करने पर चालान कर दिया जाता है। व्यापारियों ने प्रशासन से चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी पहुंच गए। सरोजनीनगर एसडीएम अंकित शुक्ला, तहसीलदार सुखबीर सिंह और पीएनसी कंपनी के एसपीएम दिलीप सिंह ने व्यापारियों से वार्ता की। अधिकारियों के निर्देश पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया गया स्कूटर इंडिया चौराहा खोल दिया गया। वहीं, व्यापारियों की अन्य मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया गया। इस पर 11 बजे से शुरू हुआ धरना तीन घंटे बाद दो बजे समाप्त कर दिया गया। गौरी बाजार महामंत्री राजेश रावत, कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र ओहरी, वरिष्ठ महामंत्री धीरु सोनी, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री विवेक मिश्रा व दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

स्कूटर इंडिया चौराहे पर प्रदर्शन करते व्यापारी।

स्कूटर इंडिया चौराहे पर प्रदर्शन करते व्यापारी।

स्कूटर इंडिया चौराहे पर प्रदर्शन करते व्यापारी।

स्कूटर इंडिया चौराहे पर प्रदर्शन करते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed