{"_id":"6658f29247c839b36906e874","slug":"traders-angry-over-power-cut-took-to-the-streets-and-demonstrated-raebareli-news-c-101-1-slko1032-114965-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
Fri, 31 May 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से व्यापारियों का कारोबार चौपट हो रहा है। दोपहर में कड़ी धूप के चलते लोग घरों में दुबके रहते हैं। शाम को बिजली कटौती से दुकानें बंद करनी पड़ती है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से ज्यादा बढ़ गई। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारी सड़क पर उतरे। प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र को सौंपा और समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला ने बताया कि भीषण गर्मी में वैसे ही व्यापार प्रभावित है। शाम के समय कुछ उपभोक्ता बाजार में दिखते हैं तो बिजली कटौती, ट्रिपिंग के कारण व्यापारी दुकान बंद करने को मजबूर हो जाते हैं। महिलाओं को घरेलू कार्य करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
व्यापारियों ने कहा कि पिछले कई महीने से विद्युत सुधार के नाम पर कई बार कटौतियां की गईं। जब विद्युत के उच्च अधिकारियों से बात की गई तो बताया कि रिवैंप योजना के तहत विद्युत सुधार का कार्य तेज गति से चल रहा है। गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी, लेकिन सुधार के नाम पर महज खानापूरी और धन का बंदरबांट किया गया। यही वजह है कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, केके गुप्ता, पंकज प्रजापति, दिलदार राइनी, वीके रावत, शकील, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।