फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders angry at GST department's arbitrariness

Lucknow News: जीएसटी विभाग की मनमानी पर भड़के व्यापारी

Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Traders angry at GST department's arbitrariness
गोमतीनगर स्थित जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्याापारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की मनमानी के विरोध में बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित राज्य कर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अपर आयुक्त सुनील वर्मा को आठ सूत्री मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध जताया। कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी के नोटिस ईमेल से भेजे जाते हैं। जो व्यापारी समय से इन्हें नहीं देख पाता, उनके खाते सीज कर दिए जाते हैं। व्यापारी अपील भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन


मागं की गई कि जीएसटी कंपोजिशन स्कीम को 40 लाख से 80 लाख किया जाए। सर्विस प्रदाता एजेंसी को 20 लाख तक के कारोबार में जीएसटी की छूट दी गई है, जिसकी सीमा 40 लाख की जाए। कहा कि अधिकारी अपना गुडवर्क दिखाने के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की ओर से मांग की गई कि मंजन, खाद्य तेल, साबुन आदि को जीएसटी से मुक्त किया जाए। बताया कि ई-वे बिल की मानवीय त्रुटि पर गाड़ियों को रोककर पेनाल्टी लगाई जाती है। अपर आयुक्त से कहा कि विभाग समय-समय पर कार्यशाला चलाकर व्यापारियों को जागरूक करे। उन्होंने मांगों का निस्तारण करने व जल्द कार्यशाला करवाने का आश्वासन दिया। युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, प्रमिला जायसवाल, श्याम मिश्रा, अभय उपाध्याय, सनी सिंह, विवेक अग्रवाल, मंगलेश मिश्रा, प्रदीप सोनकर, सुशील जायसवाल, राहुल सिंह, प्रवीन खंडेलवाल, रमेश अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed