एक ही खानदान से थे ट्रैक्टर-ट्राली हादसे के शिकार 51 लोग, ड्राइवर के पीछे देखते ही पुल से गिरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 58 लोगों में से 51 एक ही खानदान के थे। घायलों ने बताया कि देवा शरीफ जाने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फुरकान के खानदान से ही संबंधित थे। गांव के कुछ लोगों ने भी साथ चलने की बात कही तो उनसे फुरकान ने किराया वसूला था। बच्जापुर गांव के गुलशन ने बताया कि उसके साथ सात लोग आए थे जिसमें मेराज, शकीला, अफरोज, सबीना और एक बच्ची व वृद्धा शामिल हैं। सभी घायल हैं। इन यात्रियों से फुरकान ने 150 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले थे।
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराबंकी के देवा शरीफ से जियारत कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली लखनऊ में बेकाबू होकर एक पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि महिलाओं व बच्चों समेत 54 लोग घायल हुए हैं।
छुट्टी पर गए डॉक्टर बुलाए गए, 100 लोग जुटे रहे इलाज में
पारा हादसे के बाद केजीएमयू वीसी एमएलबी भट्ट ने छुट्टी पर गए ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी व अन्य एक डॉक्टर को कॉल करके बुला लिया। वीसी ने बताया कि डॉक्टर और स्टाफ मिलाकर कुल सौ लोगों की टीम इलाज में जुटी थी। पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रो. एसएन कुरील, डॉ. माला कुमार, आर्थोपैडिक के डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संजीव डॉ. देवर्षी, ट्रॉमा सर्जरी के डॉ. यादवेंद्र, डॉ. अनीता, डॉ. समीरा मिश्रा, न्यूरो सर्जरी के डॉ. सोमिल, डॉ. अवनीश समेत अन्य सीनियर डॉक्टरों की टीम मुस्तैद थी। इनके साथ सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारी भी इलाज में लगे थे। वहीं नाइट ड्यूटी करके गए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को बुला लिया गया था।
ट्रॉमा में 47 भर्ती, सात की नहीं हो सकी पहचान
ट्रॉमा सेंटर में 47 घायल भर्ती किए गए। इसमें दाउदपुर मदनपुर गांव निवासी अंसार का बेटा सलाउद्दीन (20), वस्जापुर गांव के मो. सुलेमान (40), पत्नी अफरोज (35), बेटा गुलशन (12) व बेटा मेराज (10), अख्तर का बेटा गुफरान (28), शहजुद्दीन का बेटा आसिफ (22), अब्दुल हसीब की पत्नी रेहाना (25), जहीर की पत्नी शमा (24), कासिम की पत्नी आलिया (30), सगीर रजा का बेटा शाहिद (16), मीरगवां, गुरसहायगंज निवासी अलीशेर का बेटा नईमुद्दीन (45) व उसकी पत्नी पत्नी शबीना बेगम (35) और बेटा मुनीष (16), जफरुद्दीन का बेटा मजरुद्दीन (35), उसकी पत्नी अफसाना, बेटा अरमान (8), अंसार की पत्नी सुलना (40), अहसान की बेटी रेशमा (20) व बेटा दानिश (25), फहमुद्दीन खान का बेटा मो. जीशान (14) व अब्दुल कलाम (6), शरीफ खान का बेटा जाबिर (34) व उसका बेटा हसन (8), अशफाक का बेटा कलाम (17), शोले की बेटी निजाकत (8) व बेटी मुस्कान (6), पांच वर्षीय हमदान, सात वर्षीय हसन व एक साल की आसिफा, कासिम की नौ साल की बेटी नाजरीन, जुम्मन का बेटा ऐश मोहम्मद (20), जफरुद्दीन का बेटा पप्पू (40) व उसका चार साल का बेटा बिलाल, नौशाद खान का बेटा मो. उमर (16) कमरुद्दीन का 12 वर्षीय बेटा अमन, कलीम का 14 वर्षीय पुत्र कामरान, मो. मुईनुद्दीन का बेटा सबीर (10), मजरुद्दीन (40) व आफाक (8) शामिल हैं। देर रात तक नौ साल की बालिका, 45 साल के पुरुष और 35 वर्षीय महिला सहित सात लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी।
... अरे मेरी बेटी को कोई ढूंढ लाओ
... अरे कोई मेरी बिटिया को ढूंढ लाओ, वह हमारी गोद से छिटकर कही गिरी और हमसे बिछड़ गई। दर्द से कराह रही मां के आंसू नहीं थम रहे थे। वह होश आने पर एक बात बोल रही थी कहीं से मेरी बेटी को ढूंढ लाओ। डॉक्टर व नर्स उसका ढाढंस बंधाते हुए बेटी के सकुशल होने की बात कह रहे थे।
रेशमा का कहना है कि घटना से पहले दोनों बच्चे गोद में थे। पता नहीं मेरी लाड़ली कहां बिछड़ गई । ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद दो बच्चों के संग जख्मी रेशमा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसे इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के वार्ड सी में भर्ती किया गया। रेशमा का एक साल के बेटा दानिश तो जख्मी हाल पर उसी बेड पर लेटा था।
डॉक्टर व कर्मचारियों की टीम दोनों के इलाज में जुटी थी। पर आठ माह की बिटिया अल्शिफा तलाश के बाद भी देर शाम तक नहीं मिली। रेशमा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। चेहरे पर भी कई जगह चोटें हैं। कूल्हे और पेट में चोट की वजह से असहनीय पीड़ा होकर बेहोश हो रही थी।
बेसुध हाल में अपने जख्मों और दर्द की परवाह किए बैगर वह ट्रॉमा सेंटर में आठ माह की मासूम बेटी की तलाश के बार-बार उठकर भाग रही थीं। जख्मी मासूम दानिश को अपनी छाती से लगाई हुई थी। एक के दानिश को भी ठीक से होश नहीं था।
ऑक्सीजन सिलेंडर में रिसाव से हड़कंप
ट्रॉमा सेंटरों में एक साथ घायलों के पहुंचने से व्यवस्था पटरी से उतर गई। आनन-फ ानन ऑक्सीजन सिलिंडर से गंभीर मरीजों को सांसें देने की कोशिश की गई। इसी दौरान एक सिलिंडर में रिसाव शुरू होने से वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुंरत सिलेंडर वहां से हटा दिया।