{"_id":"5ab0b2ea4f1c1bab758b660e","slug":"tractor-trolley-accident-in-bhaparmau-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत 54 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत 54 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Mar 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार ट्रैक्टर-ट्रॉली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 54 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में 31 बच्चे, 16 महिलाएं व 7 बच्चे शामिल हैं। वहीं मरने वालों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कन्नौज से देवां शरीफ मेला देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त भुहरपुर रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते वक्त ट्राली से लईया की बोरी गिर गई जिसे देखने के चक्कर में ड्राइवर का नियंत्रण स्टेयरिंग से हट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुल से सीधे नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर एसएसपी दीपक कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा।
मरने वालों में 3 महिला और एक पुरुष शामिल है। जबकि 54 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
हादसों का ओवरब्रिज
हादसे का शिकार ट्रैक्टर-ट्रॉली।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ओवरब्रिज पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ओवरब्रिज को काम अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क के दोनों और न ही ब्राउंड्री खड़ी की गई न ही सड़क ही ठीक से बनाई गई है। जिसके चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इस पुल पर हुआ यह चौथा हादसा बताया जा रहा है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी पुल पर कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक पलट चुका है।
ट्रामा में कम पड़े इंतजाम
ट्रामा सेंटर में रोते परिजन
इतनी बड़ी तादाद में घायलों के पहुंचते ही ट्रामा सेंटर की व्यवस्था पटरी से उतर गई। ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ मौके पर मौजूद स्टाफ भी कम पड़ गया। आनन-फानन में छुट्टी पर गए स्टाफ को बुलाया गया। वहीं आम मरीजों का इलाज प्रभावित हो गया।