फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor overturns out of control, teenager crushed to death

Lucknow News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, किशोर की दबकर मौत

Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns out of control, teenager crushed to death
भदईपुर में सड़क हादसे में ​युवक की मौत के बाद मौजूद ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गिलौला / तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भदईपुर में शुक्रवार शाम सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से गांव निवासी किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया टिकई के मजरा भदईपुर निवासी अशोक पाठक शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर गेंहू की फसल लादने खेत जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर पर उसके साथ गांव का ही सूरज (12) पुत्र विक्रम भी मौजूद था। जैसे ही अशोक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मार्ग पर चढ़ाने लगा। तभी मार्ग ऊंचा होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से सूरज की मौत हो गई। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed