फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor driver's body found hanging from a tree, neighbour accused of murder

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर चालक का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Sat, 21 Mar 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver's body found hanging from a tree, neighbour accused of murder
फरहान की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के दिलावरनगर गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर चालक फरहान (22) का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। फरहान के चाचा ने पड़ोसी पर भतीजे की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दिलावरनगर निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि दो दिन पहले भतीजे फरहान के पिता शमशुद्दीन नेपाल से घर ईद की छुट्टी पर घर आए थे। बृहस्पतिवार को शमशुद्दीन का फरहान से हिसाब को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर भाई ने भतीजे को फटकार दिया था। इससे वह दुखी होकर बिना रोजा खोले घर से चला गया था। रात तक घर नहीं लौटने पर फरहान की काफी खोजबीन की गई, मगर कुछ पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फरहान का शव रस्सी के सहारे लटका होने की जानकारी दी। आननफानन घरवाले बाग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कमरुद्दीन का आरोप है कि पड़ोसी से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसलिए उसने भतीजे की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्राथमिक जांच में फरहान के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed