फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor collided with garbage loader, young man jumped in the air and fell on the road, died

Lucknow News: ट्रैक्टर से टकराया कूड़ा लोडर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरा युवक, मौत

Wed, 02 Jul 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with garbage loader, young man jumped in the air and fell on the road, died
बीरमपुर गांव में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
बख्शी का तालाब। सैरपुर इलाके के वीरमपुर गांव में आउटर रिंग रोड पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कूड़ा लोडर डिवाइडर के पास खड़े ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर बैठे वीरमपुर निवासी मजदूर श्रीपाल (43) हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए श्रीपाल के परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन करने के साथ आउटर रिंग रोड की दोनों लेन जाम कर दी। चार घंटे तक जाम लगा रहा।

एसीपी बीकेटी अमोल मुर्कुट के मुताबिक श्रीपाल शाम करीब चार बजे आउटर रिंग रोड पर अपनी ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। वह डिवाइडर पर पौधे और ट्री गार्ड लगा रहे थे। थोड़ी देर आराम करने के लिए वह ट्रैक्टर पर ही बैठ गए। तभी सीतापुर रोड की ओर जा रहा कूड़ा लोडर रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में श्रीपाल की जान चली गई। आरोपी चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन




पांच किमी लंबा जाम लगा

हादसे की सूचना पर श्रीपाल की पत्नी विनीता, बेटी तन्नु, बेटा यश व करीब 700 लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इन्होंने श्रीपाल का शव रखकर आउटर रिंग रोड की दोनों लेन जाम कर दीं। इससे करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। श्रीपाल की पत्नी व ग्रामीण आरोपी लोडर चालक की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और मुआवजे में जमीन की मांग करने लगे। लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। जाम की सूचना पर एसीपी बीकेटी, इंस्पेक्टर सैरपुर, महिगवां, बीकेटी और इटौंजा थाने के पुलिस पहुंची। एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी भी आ गए। सभी ने समझाने का प्रयास किया, पर लोग नहीं माने। रात नौ बजे एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ढाई घंटे में हटाया जा सका लोडर

पुलिस ने किसी तरह से जेसीबी और अन्य मशीनों के जरिये लोडर को हटाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। इसमें ढाई घंटे लग गए। इसके बाद पुलिस यातायात को सामान्य कर सकी। एसीपी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed