{"_id":"22a4993e3beda48f31d7fcd81fff4903","slug":"toyota-etios-cross-car-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपने देखी क्या, टोयोटा की नई इटिओस क्रॉस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपने देखी क्या, टोयोटा की नई इटिओस क्रॉस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 May 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को राजधानी में कंपनी के नए मॉडल इटिओस क्रॉस को लॉन्च कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर कंपनी के जीएम सेल्स नॉर्थ एंड ईस्ट राजीव शर्मा ने कहा कि यह कार शहरी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।
एमडी नवोमी ईशी ने बातया कि नई इटिओस क्रॉस को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है जो निश्चित तौर पर भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगी।
कंपनी के डीलर विजय साहू और शिवम साहू ने बताया कि राजधानी में कार के विभिन्न वेरियंट के पेट्रोल मॉडल 5.83 लाख से शुरू होकर 7.52 लाख रुपये में उपलब्ध है।
वहीं डीजल मॉडल की कार 7.07 लाख से 7.48 लाख रुपये में उपलब्ध है। कार के पेट्रोल मॉडल में 16.78 और डीजल मॉडल में 23.59 किमी प्रति लीटर औसत ईंधन खपत का दावा किया गया है।
विज्ञापन