फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toxic air means playing with children's lives... A policy should be made, responsibility should be fixed.

Lucknow News: जहरीली हवा मतलब बच्चों की जान से खिलवाड़... बने नीति, तय हो जिम्मेदारी

Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Toxic air means playing with children's lives... A policy should be made, responsibility should be fixed.
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। एनसीआर और प्रदेश के कई जिलों में प्रदूषण को लेकर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें आंकड़ों के साथ बताया गया है कि जिस जहरीली हवा में बच्चों को रहना पड़ रहा है, ये बच्चों की जान से खिलवाड़ है। इसलिए स्वच्छ-वायु शिक्षा नीति लागू कर अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और शामली के अलावा तमाम शहरों का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर है। ये प्रदूषण लोगों की उम्र कम कर रहा है। बच्चों के फेफड़ों, प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक विकास पर बेहद दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए इस नीति को लागू करना जरूरी है। अफसर हर बार कागजों में योजनाएं बनाते हैं, लेकिन जमीन पर नहीं उतर पातीं। नीति लागू होने से इन सभी की जिम्मेदारी तय हो सकेगी।
विज्ञापन


स्वच्छ-वायु शिक्षा नीति के प्रमुख सुझाव

1.जैसे ही किसी भी जिले का एक्यूआई 300+ स्तर पार करे, तुरंत सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं लागू की जाएं।

2. जिलेवार एक्यूआई मॉनीटरिंग डैशबोर्ड बनाया जाए, जो स्वयं स्कूल बंद/ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी कर सके।



3. शिक्षा विभाग के मौजूदा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखी जाए।



4. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा आईटी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यह नीति दिसंबर-जनवरी के धुंधकाल से पहले लागू की जाए।



5. एनसीआर के जिलों के जिलाधिकारियों को तत्काल दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed