फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourists are heading to Uttarakhand instead of Jammu

Lucknow News: जम्मू की जगह उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक

Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tourists are heading to Uttarakhand instead of Jammu
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर की जगह पर्यटक उत्तराखंड व पूर्वोत्तर भारत का रुख कर रहे हैं। पहाडों की सैर के लिए पैकेज बुक कराए जा रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर 120 से अधिक पैकेज बुक हुए हैं। उत्तराखंड व पूर्वोत्तर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रही है। विमानों के किराए में भी वृद्घि दिखनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उपजे हालातों के बीच पर्यटकों का जम्मू-कश्मीर से मोहभंग हो गया है। गर्मी की छुट्टियों में पर्वतों की सैर के लिए कश्मीर जाने वालों का तांता रहता था। अब उनकी संख्या कम हो रही है। पर्यटक जम्मू-कश्मीर की जगह उत्तराखंड में नैनीताल, कसारदेवी, जागेश्वर, हर्षिल, चकराता आदि जगहों के लिए प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन


एयरवॉक टूर एंड ट्रेवेल्स के मालिक आतिफ की माने तो पिछले साल की तुलना में कश्मीर जाने वाले पैकेज कम बुक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के अंदर 120 पैकेज बुक हो चुके हैं। बता दें कि उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग भी बढ़ने लगी है। लखनऊ जंक्शन काठगोदाम एक्सप्रेस (15043) की स्लीपर में रविवार, सोमवार, बुधवार को क्रमशः 22, 36, 28 व थर्ड एसी में 15, 31, आठ वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर में सीटें फुल हो गई हैं, जबकि थर्ड एसी में रविवार, सोमवार व मंगलवार को 41, 20, 15 वेटिंग चल रही है। काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस की थर्ड एसी में मंगलवार को वेटिंग चल रही है। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 33, 12, 14, कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर में सीटें फुल चल रही हैं।

वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस की स्लीपर में रविवार को रिग्रेट व सोमवार एवं मंगलवार को 30, 26 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में 24, 27, 24 वेटिंग चल रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में घूमने के लिए जाने वालों को लखनऊ से असम जाना होता है। लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर में रविवार से मंगलवार तक क्रमशः 58, 65, 51 व थर्ड एसी में 30, 26, 24 वेटिंग चल रही है। कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में सीटें फुल हैं। रिग्रेट चल रहा है।




एयर टिकट भी हो रहे महंगे
लखनऊ से देहरादून जाने वाली इंडिगो की नॉनस्टॉप उड़ान का टिकट 6767 रुपये में मिल रहा है। जबकि कनेक्टिंग उड़ानों के टिकट 8254 रुपये तक पहुंच गए हैं। लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 11,393 रुपये में मिल रही है। कोलकाता व बागडोगरा की उड़ानों के टिकट क्रमशः 6909 रुपये एवं 9855 रुपये में मिल रहे है। इनकी दरों में वृद्घि होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed