{"_id":"5f65b2668ebc3e980e492683","slug":"tourist-places-will-be-opened-from-21st-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द मुस्कुराएंगी लखनऊ की धरोहरें, पर्यटक कर सकेंगे दीदार, ... अब तक 70 करोड़ का हो चुका है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मुस्कुराएंगी लखनऊ की धरोहरें, पर्यटक कर सकेंगे दीदार, ... अब तक 70 करोड़ का हो चुका है नुकसान
Sat, 19 Sep 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish
नीरज ' अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ' अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
इमामबाड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब छह माह से बंद लखनऊ के पर्यटन स्थल 21 सितंबर से खोले जाएंगे और पर्यटक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कर सकेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि रेजीडेंसी को पहले खोल दिया गया था, लेकिन अब 21 सितंबर से इमामबाड़ा सहित राजधानी की सभी पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। प्रवेश से पूर्व पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा।
पर्यटन केंद्र खुलने से उद्योग को मिलेगा संबल
राजधानी में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, सतखंडा, पिक्चर गैलरी सहित तमाम पर्यटन केंद्र ऐसे हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। करीब छह माह से बंद इन पर्यटन केंद्रों को खोला जाएगा तो उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं पर्यटन उद्योग से जुड़े तांगे वालों, चिकन कारोबारी और दूसरे कारोबारियों के चेहरे भी खिलेंगे।

पर्यटकों के लिए गाइडलाइन
रूमी दरवाज़ा
- बगैर मास्क एंट्री नहीं मिलेगा।
- हैंड सैनिटाइजर का करना होगा इस्तेमाल।
- बुखार, खांसी आदि होने पर परहेज करें।
- धरोहरों में किसी एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते ।
- धरोहरों को छूने से करें परहेज।
- हैंड सैनिटाइजर का करना होगा इस्तेमाल।
- बुखार, खांसी आदि होने पर परहेज करें।
- धरोहरों में किसी एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते ।
- धरोहरों को छूने से करें परहेज।
प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
पर्यटन विशेषज्ञ सुनील सत्यवक्ता ने बताया कि कोरोना की वजह से पर्यटन उद्योग को पूरे प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इसमें होटल, टूरिज्म, एयरलाइन सब शामिल हैं। वहीं, 70 करोड़ के आसपास नुकसान अकेले लखनऊ में हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटन उद्योग पटरी पर लौट सकेगा।