फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tourist places will be opened from 21st  september

जल्द मुस्कुराएंगी लखनऊ की धरोहरें, पर्यटक कर सकेंगे दीदार, ... अब तक 70 करोड़ का हो चुका है नुकसान

Sat, 19 Sep 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish नीरज ' अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ' अम्बुज', अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
tourist places will be opened from 21st  september
इमामबाड़ा - फोटो : amar ujala
करीब छह माह से बंद लखनऊ के पर्यटन स्थल 21 सितंबर से खोले जाएंगे और पर्यटक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कर सकेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि रेजीडेंसी को पहले खोल दिया गया था, लेकिन अब 21 सितंबर से इमामबाड़ा सहित राजधानी की सभी पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। प्रवेश से पूर्व पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


पर्यटन केंद्र खुलने से उद्योग को मिलेगा संबल 
राजधानी में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, सतखंडा, पिक्चर गैलरी सहित तमाम पर्यटन केंद्र ऐसे हैं, जहां प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। करीब छह माह से बंद इन पर्यटन केंद्रों को खोला जाएगा तो उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं पर्यटन उद्योग से जुड़े तांगे वालों, चिकन कारोबारी और दूसरे कारोबारियों के चेहरे भी खिलेंगे। 
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए गाइडलाइन 

tourist places will be opened from 21st  september
रूमी दरवाज़ा
- बगैर मास्क एंट्री नहीं मिलेगा।
- हैंड सैनिटाइजर का करना होगा इस्तेमाल। 
- बुखार, खांसी आदि होने पर परहेज करें।
- धरोहरों में किसी एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते ।
- धरोहरों को छूने से करें परहेज।

प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

tourist places will be opened from 21st  september
पर्यटन विशेषज्ञ सुनील सत्यवक्ता ने बताया कि कोरोना की वजह से पर्यटन उद्योग को पूरे प्रदेश में 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। इसमें होटल, टूरिज्म, एयरलाइन सब शामिल हैं। वहीं, 70 करोड़ के आसपास नुकसान अकेले लखनऊ में हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही पर्यटन उद्योग पटरी पर लौट सकेगा।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed