{"_id":"5ba53b8e867a557f6c068c30","slug":"tourism-minister-rita-bahuguna-joshi-launched-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से कराएंगे महाकुंभ दर्शन, लेजर शो भी होगा, कुंभ में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से कराएंगे महाकुंभ दर्शन, लेजर शो भी होगा, कुंभ में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने लॉन्च की वेबसाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार महाकुंभ का दर्शन हेलीकॉप्टर से भी कराएगी। यह सुविधा सभी के लिए होगी। कुंभ में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 5000 स्विस कॉटेज की टेंट सिटी का भी विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को ये जानकारियां 1200 टेंट का निर्माण करा रही संस्था की वेबसाइट लॉन्चिंग के अवसर पर दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार पिछले डेढ़ साल से कुंभ की बेहतर तैयारियों में लगी हुई है। हम वहां पर आधुनिक व्यवस्था श्रद्धा और परंपरा के साथ देंगे। इस क्रम में हेलीकॉप्टर से महाकुंभ दर्शन, लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ का आकर्षण इस बार भी अखाड़ों का स्नान व शाही सवारी होंगी। इसे देखने के लिए करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं। 6000 एनआरआई तो जनवरी में ही आ रहे हैं।
10 हजार की क्षमता वाला होगा कन्वेंशन सेंटर
डॉ. जोशी ने बताया कि देश भर के कलाकार यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके लिए 6 अलग-अलग केंद्र बनाए जाएंगे। लगभग 10 हजार की क्षमता वाला एक कन्वेंशन सेंटर बनेगा।
विज्ञापन
जहां कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। महाकुंभ से पहले बनारस में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है। इसमें 6000 विदेशी आएंगे। महाकुंभ का प्रचार-प्रसार दूतावासों के माध्यम से भी किया जाएगा।

कमांडो दस्ते होंगे तैनात
डॉ. जोशी ने बताया कि महाकुंभ में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था होगी। द्रोण से निगरानी होगी, कमांडो दस्ते तैनात होंगे। 100 थाने-चौकियां खुलेंगी।
सुंदर बनाया जा रहा इलाहाबाद शहर
शहर का नवीनीकरण, चौड़ीकरण किया जा रहा है। दीवारों की चित्रकारी की जा रही है। पीएम द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए ईको फ्रेंडली सेनिटेशन की व्यवस्था की जा रही है। बायोडिग्रेबल टॉयलेट लगाए जाएंगे ताकि गंगा में गंदगी न जाए। बेहतर सड़क, बिजली, पानी की सुविधा देंगे।
कॉटेज में होंगे खास इंतजाम
डॉ. जोशी ने बताया कि 5000 कॉटेज में से 1200 स्विस कॉटेज होंगे। इनमें डीलक्स, सुपर डीलक्स, सुईट होंगे। इसमें 2 बेड रूम, ड्राइंग रूम, सड़क, लॉन, रेस्टोरेंट, हवन कुंड और सांस्कृतिक मंच भी होगा। इनका अपना खुद का घाट होगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु इन स्थानों पर रुक सकेंगे।