{"_id":"5f2127349001db73a436ebad","slug":"tough-security-arrangements-are-made-before-pm-modi-programme-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिपूजन: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिपूजन: प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात
Wed, 29 Jul 2020 03:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jul 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या आगमन के मौके पर चौकस सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्र व राज्य की खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बरतने को लेकर ताकीद की हुई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में संगीन अपराध भी बढ़े हैं। ऐसे में अयोध्या के आसपास के जिलों में उच्च पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
ये अफसर बुधवार को संबंधित जिलों में पहुंच जाएंगे और छह अगस्त तक वहां कैंप कर जिले में अचूक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराएंगे। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे को अमेठी, एडीजी यातायात अशोक कुमार सिंह को गोंडा, एडीजी पीएसी राम कुमार को बहराइच, आईजी फायर सर्विसेज विजय प्रकाश को सुल्तानपुर, आईजी पीयूष मोरडिया को अंबेडकरनगर, आईजी बस्ती एके राय को बस्ती, आईजी भर्ती बोर्ड विजय भूषण को बाराबंकी, डीआईजी पीटीएस चंद्र प्रकाश (द्वितीय) को महराजगंज और डीआईजी प्रशासन आरके भारद्वाज को सिद्धार्थनगर भेजा है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों से कहा गया है कि आने वाले दिन महत्वपूर्ण त्यौहारों व प्रदेश में वीवीआईपी भ्रमण के मद्देनजर कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के कारण यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसलिए सभी पुलिस प्रबंध जीरो एरर के सिद्धांत पर सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन