{"_id":"5c16ad8bbdec2253aa4971fe","slug":"tough-competition-will-be-in-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती परीक्षा में कड़ा होगा मुकाबला, एक पोस्ट के लिए छह से सात उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती परीक्षा में कड़ा होगा मुकाबला, एक पोस्ट के लिए छह से सात उम्मीदवार
Mon, 17 Dec 2018 01:24 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 6 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा में कड़ा मुकाबला होगा। 16 दिसंबर की शाम तक 3 लाख 60 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है जबकि 3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क भी जमा हो गया है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर 6 दिसंबर से पंजीकरण कराने का सिलसिला शुरू हुआ था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन दाखिल किए जाएंगे। अधिकारियों ने करीब चार लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद जताई है। ऐसे में एक पद के लिए 6 से 7 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 27 मई 2018 को हुई लिखित परीक्षा में 1 लाख 25 हजार 746 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों के शामिल होने से मुकाबला आसान था। हालांकि कटऑफ अधिक होने के कारण 13 अगस्त को घोषित परिणाम में केवल 41556 अभ्यर्थी ही चयनित हुए और 26944 पद खाली रह गए। इस बार सहायक अध्यापक भर्ती के लिए कटऑफ का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन