{"_id":"606e87c9e2929d5bd903f5e6","slug":"tough-action-should-be-taken-who-express-hate-against-muslims-says-kalbe-javvad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है: मौलाना कल्बे जव्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है: मौलाना कल्बे जव्वाद
Thu, 08 Apr 2021 10:04 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलाना कल्बे जव्वाद ने महंत नरसिंहानंद सरस्वती के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि महंत नरसिंहानंद जैसे लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जव्वाद ने कहा कि शोहरत के लिए देश में मुसलमानों की भावनाओं को आहत कर उनके खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है। कभी कोई सरकार से पद पाने के लिए, तो कभी कोई सरकारी सुरक्षा हासिल करने के लिए ऐसे बयान दे रहा है। पैगंबर हजरत मोहम्मद का अपमान करना देश में अशांति फैलाने का प्रयास है।
विज्ञापन
अगर कोई मुसलमान किसी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाता है, लेकिन जब कोई मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देता है तो उसे सरकार कड़ी सुरक्षा प्रदान करती है और पद भी देती है।
विज्ञापन
उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ भी अब तक कार्रवाई न होने पर अफसोस जताया। कहा, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करना गलत है और इससे देश की गंगा-जमुनी सभ्यता को नुकसान पहुंच सकता है। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के संयोजक मो. आफाक ने भी नरसिंघानंद के बयान की कड़ी निंदा की।