फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Torrential rain from east to west in Uttar Pradesh, relief from falling mercury

Lucknow News: यूपी में पूरब से पश्चिम तक हुई तूफानी बारिश, पारा गिरने से राहत

Thu, 22 May 2025 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Torrential rain from east to west in Uttar Pradesh, relief from falling mercury

विज्ञापन
- बुलंदशहर में 89 किमी की रफ्तार से चली तूफानी हवाएं
- यूपी के 65 जिलों में तेज रफ्तार हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी
- बुंदेलखंड में आज बूंदाबांदी से लू पर लगेगी लगाम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात से बृहस्पतिवार के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बूंदाबांदी हुई। वहीं बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। तराई इलाकों समेत आगरा, अलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी कहीं कहीं 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं देखने को मिली।
बुंदेलखंड के बांदा, झांसी आदि में गर्म हवाएं चली लेकिन हल्की बूंदाबांदी से यहां भी शुक्रवार से तापमान में गिरावट आएगी और लू की परिस्थितियां कमजोर होंगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी के साथ ही 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी और पारा गिरने से राहत मिलेगी।


- यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed