फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Topperstudents of UP Board were honored and rewarded by CM Yogi, Topper Student Felicitation Ceremony

सीएम योगी बोले: एक समय यूपी की इमेज नकल कराने वाले राज्य के रूप में थी, हमने इस छवि को तोड़ा

Thu, 12 Jun 2025 11:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Jun 2025 11:08 PM IST
सार

Amar Ujala Topper Award: अमर उजाला के मेधावी छात्र समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सीएम योगी के द्वारा सम्मानित किया गया। 
 

विज्ञापन
Topperstudents of UP Board were honored and rewarded by CM Yogi, Topper Student Felicitation Ceremony
सीएम योगी का संबोधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मारोह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अमर उजाला ऐसे आयोजन कराने की अपनी समग्रता की सोच दिखा रहा है। जीवन समग्रता का प्रतीक होता है। समग्रता के प्रतीक के रूप में अमर उजाला ने मेधावियों छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन दिया है। 

विज्ञापन


मेहनत का कोई विकल्प नहीं
सीएम ने कहा कि आपके द्वारा किया गया परिश्रम आपको फल जरूर देगा। सफलता का कोई शार्टकट नहीं है। जब आप मेहनत करके सफलता पाते हैं तब आप निर्भीक होते हैं। यह सफलता आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा मोबाइल से दूर रहें बच्चे
बच्चों को टिप्स देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बच्चों को हर संभव मोबाइल से दूर रहना चाहिए। जहां तकनीकी का उपयोग हो उसका लाभ ले लें लेकिन पूरा दिन मोबाइल से चिपके मत रहें। उसका अधिक उपयोग आपका नुकसान करेगा। सीएम ने कहा कि अपनी प्राकृतिक सोच ओर समझ को विकसित करें, वही आपको बाकी की तुलना में दूसरों से अलग बनाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल रोकने की बात कही
सीएम ने कहा कि यहां एक पार्टी ऐसी भी थी जिसने बकायदा नकल चलाने का अभियान चलाया। इसका नुकसान प्रदेश के युवाओं का हुआ। पूरे देश में उत्तर प्रदेश की छवि बुरी थी। इससे उप्र के साथ देश का विकास भी बाधित होता था। 
हेय दृष्टि से देखते थे लोग
सीएम ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रदेश के साथ देश का भी विकास हुआ। प्रदेश को लेकर जो एक इमेज पूरे देश में थी वह बदली। अब सरकार का मतलब आम जनता के प्रति संवेदनशील होना है। 

सीएम के हाथों सम्मानित हुए बच्चे
इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को सम्मानित किया। साथ ही इन्हें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की चाभी भी दी गई। 

गरीब बच्चों का हुआ सम्मान, मिली धनराशि 

Topperstudents of UP Board were honored and rewarded by CM Yogi, Topper Student Felicitation Ceremony
सीएम योगी ने मेधावी बच्चों को स्कूटी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
गरीब बच्चे हुए सम्मानित 
अमर उजाला के द्वारा प्रदेश के ऐसे दस बच्चों को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया जिनकी आर्थिक प्रष्ठभूमि कमजोर है। इन सभी विद्यार्थियों को 50 हजार की धनराशि भी दी गई।  

हर साल होता है मेधावियों का सम्मान 
अमर उजाला की ओर से हर साल बोर्ड परीक्षा के मेधावियों के लिए राज्य स्तर पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इस साल के सम्मान समारोह के दाैरान चुने हुए मेधावियों को ई-स्कूटर, स्मार्ट फोन और चेक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी मेधावियों को अमर उजाला की विशेष किट वाला बैग भी प्रदान किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की जरूरत के सामान और पुस्तकें होंगी
 

बदली है प्रदेश की इमेज

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे, जबकि प्रदेश में एक पार्टी ऐसी भी थी, जिसने नकल करने की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी। इसकी कीमत नौजवानों, नागरिकों और प्रदेश को भुगतनी पड़ी। नकल को जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया गया था।

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रदेश आजादी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता था, वह बीमारू राज्य घोषित कर दिया गया। देश के विकास में यूपी की भूमिका होने की जगह उसे विकास का बैरियर माना जाने लगा। यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था, इससे प्रदेश के साथ देश का विकास भी बाधित होता था।

बीते आठ वर्ष में नकलविहीन परीक्षा से अब यूपी के लोगों पर कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा कर सकता है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था के साथ ग्रोथ इंजन बन चुका है। इस स्पीड से यूपी को नंबर एक बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है। इसमें समाज के हर तबके का योगदान है। पिछले दस वर्षों में प्रदेश के साथ देश का भी विकास हुआ है। प्रदेश को लेकर जो एक इमेज पूरे देश में थी, वह अब बदली है।

अपने गांव में 10वीं पास करने वाले पहले छात्र रामकेवल को सीएम ने सराहा

Topperstudents of UP Board were honored and rewarded by CM Yogi, Topper Student Felicitation Ceremony
बाराबंकी के छात्र रामकेवल के साथ सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

10वीं में सफलता हासिल करने वाले बाराबंकी के छात्र रामकेवल को सीएम ने स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। रामकेवल अपने गांव में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला पहला छात्र है। सीएम ने कहा कि वंचित तबके का होने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। सरयू किनारे रहता है। सुविधाओं का अभाव है। परिवार मजदूरी करके पेट पालता है। गांव में किसी ने पढ़ाई नहीं की, लेकिन अकेला छात्र अपना रास्ता तय करने निकल पड़ा। उसने लगन और मेहनत नहीं छोड़ी। अमर उजाला ने उसकी मेहनत को देखा और उसे भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed