फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toppers honoured in gonda.

गोंडा: मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया गया सम्मानित, गर्व से अभिभूत हुए अभिभावक

Wed, 18 Jul 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Wed, 18 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
toppers honoured in gonda.
- फोटो : amar ujala

वर्ष 2017-18 की यूपी और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपने मेहनत व लगन की बदौलत अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जब गोंडा जिले के आला अफसरों ने इन होनहारों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तो इन बच्चों के साथ उनके शिक्षकों व अभिभावकों का सिर सम्मान से ऊंचा हो गया। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


लखनऊ मार्ग पर हारीपुर स्थित एससीपीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बुधवार को अमर उजाला की तरफ से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह  की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई।
विज्ञापन


आयुक्त सुदेश कुमार ओझा, डीआईजी अनिल कुमार राय, जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, कॉलेज के संस्थापक डॉ. ओएन पांडेय, कॉलेज की एमडी अल्का पांडेय, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के अध्यक्ष उमेश शुक्ला, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री प्रशांत पटेल और सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सुमित दत्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस सम्मान समारोह में जिले भर की कुल 60 मेधावियों का चयन कर उन्हें आमंत्रित किया गया था। इसके सापेक्ष 50 मेधावियों ने समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

सम्मान मिलते ही तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम

toppers honoured in gonda.

अफसरों ने प्रदेश मेरिट में अपना स्थान बनाने वाले शनि वर्मा, शालिनी द्विवेदी व मोहित कुमार सिंह समेत रिया अग्रवाल, मधू सिंह, देवाश्री उपाध्याय, संध्या तिवारी समेत 50 मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया तो कालेज का आडिटोरियम समारोह में मौजूद शिक्षकों व अभिभावकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मंडल व जिले के आला अफसरों के हाथ से सम्मान मिला तो मेधावियों के चेहरे गर्व व सम्मान से खिल उठे। समारोह को संबोधित कर रहे अतिथियों के शब्द न सिर्फ इन मेधावियों को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा तो दे रहे थे साथ ही उनकी उम्मीदें भी पंख लगाकर आसमान तक पहुंचने का एहसास करा रही थी।

समारोह में मौजूद आला अफसरों ने इन मेधावियों को भविष्य में और बेहतर करने की शुभकामना दी। सम्मान पाकर मेधावी खिलखिला उठे और सभी ने अमर उजाला के प्रयास को मील का पत्थर बताते हुए सराहना की।

संस्थान के प्रबंधक अजिताभ दूबे व प्रशासक धीरज दूबे ने समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद अफसरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज की शिक्षिका गीता दूबे व मेनका दूबे ने किया। इस समारोह में श्वेता, संतोष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed