फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today for 26 June.

Top News of UP: अयोध्या के विकास पर पीएम मोदी ने की चर्चा, जल्द भरे जाएंगे शिक्षकों के 6696 पद

Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
सार

यूपी में शनिवार को पीएम मोदी ने अयोध्या के विकास को लेकर तैयार किए गए विजन डॉक्युमेंट पर चर्चा की। वहीं, प्रत्याशियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

 

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today for 26 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रियों-अफसरों के साथ अयोध्या के विकास को लेकर तैयार किए गए विजन डॉक्युमेंट पर चर्चा की। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 6696 खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पदों के लिए प्रदेश में नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान कई प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। यहां देखें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या के विकास पर की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अयोध्या के विकास को लेकर बनाए गए विजन डॉक्युमेंट पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के उप मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों व अफसरों के साथ समीक्षा बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से, जबकि अन्य मंत्री और अधिकारी सीएम योगी के आवास से बैठक में जुड़े। मालूम हो कि इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को शामिल नहीं किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


खाली पड़े 6696 पदों पर जल्द होगी भर्ती, 28-29 जून को होगी काउंसलिंग
बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में खाली रहे 6696 पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश के 21 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं, 24 घंटे में 173 नए पॉजिटिव केस मिले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। बीते 24 घंटों में 02 लाख 66 हजार टेस्ट किए गए। 21 जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया। जबकि 52 जिलों में पाए गए नए केस की संख्या इकाई अंकों में है। संक्रमण दर 0.1% से भी कम स्तर पर आ चुका है, जबकि रिकवरी दर 98.5% है। वर्तमान में कुल सक्रिय केस घटकर 3,197 रह गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर:

बलरामपुर: स्नातक की छात्रा आरती तिवारी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा प्रत्याशी नहीं कर सकीं नामांकन
बलरामपुर में स्नातक की छात्रा व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, उनकी जीत की घोषणा 29 जुलाई को नाम वापसी की समय सीमा के बाद औपचारिक रूप से की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:


यूपी: प्रदेश के 12 जेल अधीक्षकों के तबादले, बड़े जिलों में किए गए बदलाव
जेल महकमे में एक दर्जन जेल अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। इसमें नोएडा, गोरखपुर, वाराणसी और आगरा जैसे बड़े जिलों की जेलों के जेल अधीक्षक शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed