फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   173 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश के 21 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं, 24 घंटे में 173 नए पॉजिटिव केस मिले

Sat, 26 Jun 2021 04:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Jun 2021 04:43 PM IST
सार

यूपी के 21 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है जबकि प्रदेश के 52 जिलों में संक्रमितों की संख्या इकाई के अंकों में है। उत्तर प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन
173 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति हर दिन के साथ बेहतर होती जा रही है। बीते 24 घंटों में 02 लाख 66 हजार टेस्ट किए गए। 21 जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया। जबकि 52 जिलों में पाए गए नए केस की संख्या इकाई अंकों में है। संक्रमण दर 0.1% से भी कम स्तर पर आ चुका है, जबकि रिकवरी दर 98.5% है। वर्तमान में कुल सक्रिय केस घटकर 3,197 रह गए हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में मात्र 173 नए पॉजिटिव केस आये और 348 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 68 लाख 07 हज़ार 529 कोविड टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि कोविड वैरिएंट की गहन पड़ताल के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। आज से केजीएमयू लखनऊ में 100 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके नतीजे, डेल्टा+ वैरिएंट की आशंका के दृष्टिगत बचाव के लिए जरूरी प्रयास करने में उपयोगी होंगे। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को टीम-9 के साथ बैठक कर रहे थे जहां उन्होंने अफसरों के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड के नित नए वैरिएंट के परीक्षण-अध्ययन के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को बढ़ाया जाना आवश्यक है। केजीएमयू की तर्ज पर वाराणसी और नोएडा  के चिकित्सा संस्थानों में इस संबंध में सुविधाएं बढ़ाई जाएं। आवश्यकतानुसार निजी क्षेत्र से भी सहयोग लिया जाना चाहिए।

तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरे करें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरे किए जाएं। पीकू व नीकू की स्थापना की कार्रवाई तेज हो। विगत दिवस सहारनपुर में 50 पीकू बेड की बढ़ोतरी हुई है। अब तक केवल मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू बेड की संख्या 5869 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में भी पीकू व नीकू स्थापना की कार्यवाही जारी है। सभी जिलों में इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में उपकरणों की कमी न रहे। बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इनके निर्माता कम्पनियों से सीधे संवाद होना चाहिए। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इनके माध्यम से अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। पीडियाट्रिक विशेषज्ञ हो, नर्सिंग स्टाफ हो अथवा तकनीशियनों की जरूरत, जिलावार स्थिति का आकलन करते हुए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था कराएं। पीडियाट्रिक विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकवर उपयोगी है। हम 3 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लगाने वाले पहले प्रदेश बनने जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 98 लाख 76 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed