फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 26 July.

Top News of UP: राकेश टिकैत का एलान- लखनऊ के चारों तरफ डेरा डालेंगे किसान, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील, जनसंख्या कानून पर फिर विचार करें

Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की तरह लखनऊ के चारों तरफ किसान डेरा डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मिशन यूपी व उत्तराखंड का एलान किया है।

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 26 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की तरह लखनऊ के चारों तरफ किसान डेरा डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मिशन यूपी व उत्तराखंड का एलान किया है। वहीं, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि योगी सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून पर फिर से विचार करना चाहिए। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन


किसानों का मिशन यूपी : भाकियू का एलान, दिल्ली की तरह लखनऊ के चारों तरफ डेरा डालेंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली की तरह लखनऊ के चारों तरफ किसान डेरा डालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मिशन यूपी व उत्तराखंड का एलान किया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार बिना किसी शर्त के तीनों कृषि कानून वापस ले ले लेकिन सरकार नहीं मान रही है इसलिए हम मिशन यूपी व उत्तराखंड शुरू कर रहे हैं जिसके तहत गांव-गांव जाकर भाजपा व उसके सहयोगी दलों के नेताओं का बहिष्कार करेंगे। इसके लिए यात्रा और रैलियां की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक: बोर्ड ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण कानून पर फिर से विचार करे सरकार
ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक सोमवार को लखनऊ में हुई जिसमें मुसलमानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि हमने जनसंख्या नियंत्रण कानून व धर्मांतरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल: यूपी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ठप, सोमवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी सर्विस
उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12:00 बजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर दी। इससे प्रदेश भर की करीब ढाई हजार से अधिक एंबुलेंस खड़ी हो गई है। सोमवार दोपहर तक एंबुलेंस का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि शासन की ओर से एस्मा लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी हड़ताल जारी है। पढ़ें पूरी खबर

58 हजार पंचायत सहायकों की भर्ती: अपने रिश्तेदारों को नहीं नियुक्त कर पाएंगे प्रधान, 10वीं व 12वीं के अंक बनेंगे मेरिट का आधार
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों में 58 हजार से अधिक पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी। वह लोक भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर


यूपी: प्रदेश के 11 जिलों में अब एक भी कोरोना संक्रमित मामला नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ एक हजार
उत्तर प्रदेश के 11 जिले अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 53 जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। 22 जिलों में संक्रमितों की संख्या इकाई के अंकों में है। प्रदेश में सिर्फ 33 नए संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 857 है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed