फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambulance employees on strike in Uttar Pradesh.

हड़ताल: यूपी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ठप, सोमवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी सर्विस

Mon, 26 Jul 2021 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jul 2021 12:13 PM IST
सार

प्रदेश में एंबुलेंस की ए एल एस सेवा नई कंपनी जिगित्सा को सौंपी गई है। यह कंपनी नए सिरे से भर्ती कर रही है। इसे लेकर पहले से कार्यरत कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कई दौर की बातचीत के बाद भी समझौता नहीं होने पर एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
Ambulance employees on strike in Uttar Pradesh.
हड़ताल पर एंबुलेंसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12:00 बजे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर दी। इससे प्रदेश भर की करीब ढाई हजार से अधिक एंबुलेंस खड़ी हो गई है। सोमवार दोपहर तक एंबुलेंस का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि शासन की ओर से एस्मा लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी हड़ताल जारी है।

विज्ञापन


प्रदेश में एंबुलेंस की ए एल एस सेवा नई कंपनी जिगित्सा को सौंपी गई है। यह कंपनी नए सिरे से भर्ती कर रही है। इसे लेकर पहले से कार्यरत कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कई दौर की बातचीत के बाद भी समझौता नहीं होने पर एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस कर्मियों ने रविवार रात 12:00 बजे विभिन्न जिलों में एंबुलेंस खड़ी कर दी।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे एवं संगठन मंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस कंपनी प्रबंधन, एनएचएम और संघ के बीच बातचीत हुई लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की मांग है कि एंबुलेंस कर्मियों को पहले की तरह ही मानदेय दिया जाए। उनसे किसी तरह का बांड ना भराया जाए और करोना काल में शहीद होने वाले कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed