फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No carona case in 11 districts of Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश के 11 जिलों में अब एक भी कोरोना संक्रमित मामला नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ एक हजार

Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jul 2021 10:51 PM IST
सार

यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। जनपद अलीगढ़, बदायूं, बस्ती, बहराइच एटा, फतेहपुर, हमीरपुर, हाथरस, कसगंज, महोबा और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

विज्ञापन
No carona case in 11 districts of Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 11 जिले अब पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें अलीगढ़, बदायूं, बस्ती, बहराइच, एटा, फतेहपुर, हमीरपुर, हाथरस, कासगंज, महोबा और श्रावस्ती शामिल है। सोमवार को कुल 33 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 64 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश के किसी भी जिले में संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं, 53 जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। 22 जिलों में संक्रमितों की संख्या इकाई के अंकों में है। प्रदेश में सिर्फ 33 नए संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 857 है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लाख 27 हजार 740 लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें से 33 संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कुल छह करोड़ 42 लाख 77 हजार 972 सैंपल की जांच की जा चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 857 है। रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। सोमवार को प्रयागराज में 05, गौतमबुद्ध नगर में 03, लखनऊ में 02, वाराणसी, मेरठ व गाजियाबाद में 01-01 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 22,750 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रयास सतत जारी रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विगत दिवस किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विगत 24 घंटे में 02 लाख 27 हजार 740 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 33 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। कुल 515 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। अब तक 16 लाख 85 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed