फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today 21 June.

Top News of UP: एटीएस ने एक हजार लोगों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, भाजपा 2022 के लिए रणनीति बनाने में जुटी

Mon, 21 Jun 2021 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jun 2021 05:46 PM IST
सार

यूपी में सोमवार को करीब एक हजार लोगों का धर्मांतरण करवा चुके सिंडिकेट के खुलासे की बड़ी चर्चा रही। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का लखनऊ दौरा भी सुर्खियों में रहा। यहां पढ़ें प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today 21 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस ने सोमवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया जो कि अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवा चुका था। इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ दौरे पर पहुंचे और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। इसके अलावा यहां पढ़ें प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


एसटीएस ने धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, अभी तक 1000 लोगों का करा चुके हैं धर्म परिवर्तन
यूपी एसटीएस ने मूक बाधिर छात्रों व कमजोर आय वर्ग के लोगों को धन, नौकरी व शादी करवाने का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले सिंडिकेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आईएसआई व अन्य विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण करवाते थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ी संख्या में धर्मांतरण करवा चुके हैं और कई लड़कियों की धर्मांतरण के बाद शादी भी करवा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: लखनऊ पहुंचे बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन, प्रदेश अध्यक्ष संग हुई बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह तीन दिन के दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद सभी निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचे जहां बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल संघ पदाधिकारियों के साथ कर बैठक की। सोमवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कोर कमेटी की बैठक होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर    
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोखी शादी: 65 साल के मोतीलाल ने 60 साल की मोहिनी से रचाई शादी, 40 साल से रह रहे थे लिव-इन में
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में रविवार रात एक अनोखी शादी हुई। वैदिक रीति रिवाज से संपन्न हुई इस शादी में दूल्हा बने मोतीलाल की उम्र 65 तो दुल्हन बनी मोहिनी की उम्र 60 है। यह शादी इस मामले में अनोखी रही कि इसमें घराती व बराती एक ही परिवार के लोग रहे। बुजुर्ग की बेटियां व नाती नातिन बराती बने तो पुत्र-बहू की पोते-पोतियों ने घराती का दायित्व निभाया। यहां पढ़ें पूरी खबर  

कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलते ही खुले शॉपिंग मॉल
कोरोना संक्रमण के चलते लगाई गई पाबंदियां हटाने का सिलसिला जारी है। सोमवार से प्रदेश के डेढ़ माह से अधिक समय से बंद चल रहे शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट आज से खुल गए हैं। लखनऊ में मॉल खुलने के पहले ही दिन लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। शहर के मॉल में फूडकोर्ट में भी भीड़ नजर आई। यहां पढ़ें पूरी खबर  


यूपी: प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 213 संक्रमित मिले, महोबा में नहीं मिला एक भी मामला
यूपी में कोरोना संक्रमण समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 213 संक्रमित मिले हैं। वहीं, महोबा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा है कि जनपद महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed