फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   213 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 213 संक्रमित मिले, महोबा में नहीं मिला एक भी मामला

Mon, 21 Jun 2021 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Jun 2021 03:59 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है।

विज्ञापन
213 new corona cases found in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कोरोना संक्रमण समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 213 संक्रमित मिले हैं। वहीं, महोबा जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए कहा है कि जनपद महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को है। सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि अभी भी संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लगातार नियोजित कोशिशों से विगत दिवस 18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 52 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% फीसदी है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 54 लाख टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 4,163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 2,542 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार हो चुकी है।

प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां कोविड संक्रमण नियंत्रित हो रहा है वहीं, अनेक राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेशवासियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रेलवे स्टेशन, बस, वायुमार्ग से प्रदेश में आने वाले लोगों की जांच कराई जाए। इन स्थानों पर एंटीजन टेस्ट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। प्रदेश को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए सरकार संकल्पित है। सभी लोग कोविड विहैवियर का पालन करें। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि साप्ताहिक बंदी की अवधि में धर्मस्थल खुले रहें। एक समय में 5 श्रद्धालुओं की उपस्थिति हो सकती है। औद्योगिक इकाइयों को भी संचालित रखा जाए। श्रमिकों-कार्मिकों को आवागमन की छूट है। पुलिस बल का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए। कहीं भी अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।




उन्होंने कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान शुरू हो गया है। 27 जून से दवाएं घर-घर वितरित की जाएंगी। जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से निगरानी समितियों को दवाइयों का पैकेट दिलाया जाए। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सतत मॉनीटरिंग की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed