{"_id":"60f561a88ebc3e697577f31f","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-19-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP : कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, सपा नेता आजम खां की तबीयत फिर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP : कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, सपा नेता आजम खां की तबीयत फिर खराब
Mon, 19 Jul 2021 08:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jul 2021 08:03 PM IST
सार
यूपी सरकार ने प्रदेश में कांवड़ यात्रा न करने के निर्णय की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दे दी है जिस पर कोर्ट ने मामले को निस्तारित कर दिया है। इसके अलावा, प्रदेश में सपा सांसद आजम खां की तबीयत और कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण को लेकर चर्चा रही। पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है। कोर्ट ने सरकार के बयान पर संतुष्टि जताई और मामले को निस्तारित कर दिया है। दरअसल, कांवड़ संघों से बात कर निर्णय लिया गया है कि इस बार भी पिछले वर्ष की तरह यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, सपा सांसद आजम खां की तबीयत फिर खराब हो गई जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करने की तैयारियां हो रही हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की आज की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
यूपी: कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट यूपी सरकार के जवाब से संतुष्ट, मामले को निस्तारित किया गया
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र के माध्यम से कांवड़ संघों की तरफ से यात्रा स्थगित करने की आधिकारिक जानकारी दी। राज्य सरकार के जवाब से संतुष्ट होने के बाद कोर्ट ने मामले को निस्तारित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ: सपा सांसद आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, सीतापुर जेल से फिर भेजा जाएगा मेदांता
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए लाया जा रहा है। बता दें कि अभी सप्ताह भर पहले ही उन्हें मेदांता से डिस्चार्ज किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी: यूपी में 78 हजार से ज्यादा आइसोलशन और आईसीयू बेड तैयार, 24 घंटे में सिर्फ 40 संक्रमित मिले
यूपी सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार का दावा है कि तीसरी लहर का सामना करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश के 714 अस्पतालों में 78,716 आइसोलेशन और आईसीयू बेड तैयार किए जा चुके हैं। जबकि अस्पतालों में 92,00 से ज्यादा पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) बेड तैयार हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Health Update: कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी
संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, बकरीद पर गोवंश या प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी, एक जगह एकत्र न हों 50 से ज्यादा लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि बकरीद पर गोवंश, ऊंट या फिर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न होने दी जाए साथ ही कुर्बानी किसी सार्वजनिक स्थान पर भी न हो। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी आयोजन में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एक समय में एकत्रित न हों। उन्होंने ये निर्देश सोमवार को टीम-9 की बैठक में अफसरों को दिए। पढ़ें पूरी खबर