फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP leader azam khan falls ill again hospitalised in medanta hospital.

लखनऊ : आजम खां को सांस लेने में तकलीफ, सीतापुर जेल से फिर मेदांता अस्पताल में हुए भर्ती

Mon, 19 Jul 2021 06:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jul 2021 06:38 PM IST
सार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार दोपहर सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
SP leader azam khan falls ill again hospitalised in medanta hospital.
सपा सांसद आजम खां

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार दोपहर सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश कपूर ने बताया कि कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें दोपहर 3.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में क्रिटिकल केयर टीम और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने जांच के बाद भर्ती कर लिया है। उनकी ब्लड संबंधी जांचें कराई गई हैं। चेस्ट की भी जांच कराई जा रही है। अभी उनकी तबीयर स्थिर एवं नियंत्रण में है।

विज्ञापन


मालूम हो कि सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला खा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सांसद को किडनी में समस्या हो गई थी। बाद में उन्हें पेशाब उतरने में भी समस्या होने लगी थी। ऑपरेशन के बजाय दवाओं से चिकित्सकीय प्रबंधन किया गया। ठीक होने पर 13 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया था। यहां से उन्हें दोबारा सीतापुर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले 5 दिनों से आजम अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ जेल में थे। इस बीच सोमवार को एक बार फिर से आजम की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि आजम का ऑक्सीजन लेवल 90 तक आ गया। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जेल अधीक्षक सुरेश सिंह, जेलर आरएस यादव, जेल के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। आजम का चेकअप किया गया लेकिन ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed