{"_id":"610bc9748ebc3e88d8611be9","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-5-aug","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: यूपी में मना अन्न महोत्सव, पीएम मोदी ने लाभार्थियों से की बात, अखिलेश यादव बोले- 400 सीटें जीतेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: यूपी में मना अन्न महोत्सव, पीएम मोदी ने लाभार्थियों से की बात, अखिलेश यादव बोले- 400 सीटें जीतेगी सपा
Thu, 05 Aug 2021 05:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:14 PM IST
सार
यूपी चुनावी मोड में आ गया है। प्रदेश की सभी पार्टियों ने अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को लुभाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भाजपा ने अन्न महोत्सव मनाया तो सपा ने साइकिल यात्रा शुरू कर दी। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में गुरुवार को अन्न महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों से बात की। इस अवसर पर लोगों को अन्न का वितरण किया गया। वहीं, सपा ने यूपी के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए साइकिल यात्रा की। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा 2022 में 400 सीटें जीतेगी। यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
यूपी में अन्न महोत्सव: पीएम मोदी बोले- लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है अन्न का हर दाना, अब लूट बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर एक बजे नि:शुल्क अन्न वितरण योजना अन्नोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी के पांच लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। लाभार्थियों से बात करने के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: 400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में जोश
समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जताई चिंता: मुसलमानों की गैर मुस्लिमों से शादी शरीयत में वैध नहीं
मुस्लिम युवाओं और युवतियों की गैर-मुस्लिम से शादी के बढ़ते मामलों पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने चिंता जताई है। बोर्ड ने अंतरधार्मिक शादियों को इस्लामी शरीयत में अवैध करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद: हनुमान मंदिर व आरएसएस कार्यालय उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
अलीगंज के बड़े हनुमान मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शफीक मूल रूप से दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से कई संदिग्ध किताबें और दस्तावेज मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर
मायावती बोलीं- आंबेडकर के नाम पर बनाया था पार्क पर सपा ने नाम बदलकर जनेश्वर पार्क कर दिया, ये कैसा सम्मान
बसपा प्रमुख मायावती ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके नाम पर लखनऊ में जो पार्क है उसे बीएसपी सरकार ने बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के नाम पर बनाया था। किंतु सपा ने जातिवादी सोच व द्वेष के कारण इसका नाम भी नए जिलों की तरह बदल दिया। यह कैसा सम्मान है। पढ़ें पूरी खबर