{"_id":"621ccd8e5b593c44450dcc0c","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-28-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: अखिलेश बोले-भाजपाइयों ने झंडे उतारने शुरू कर दिए, पीएम मोदी ने कहा - ब्याज समेत लौटाऊंगा बलिया का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: अखिलेश बोले-भाजपाइयों ने झंडे उतारने शुरू कर दिए, पीएम मोदी ने कहा - ब्याज समेत लौटाऊंगा बलिया का कर्ज
Mon, 28 Feb 2022 06:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:56 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को मुफ्त सिंचाई, 300 यूनिट फ्री बिजली, पुरानी पेंशन समेत विभिन्न डिग्रीधारकों को नौकरी का भरोसा दिलाया। कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अहमद हसन का क्षेत्र है। सरकार बनने पर उनके नाम से बड़ा काम करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जलालपुर की सभा में कहा कि जिले की सभी पांच सीट इस बार सपा जीतने जा रही है। उन्होंने बुनकर बाहुल्य जनपद में बुनकरों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर उन्हें फ्लैट रेट पर बिजली देंगे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बलिया के हैबतपुर में जनसभा की। पीएम ने न सिर्फ विपक्ष पर हमला बोला बल्कि बलिया की जनता को अहसास कराया कि वो उनके हरदम साथ हैं। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
अखिलेश यादव बोले- सपा की लहर देखकर भाजपा नेताओं ने अपने घरों से झंडे उतारने शुरू कर दिए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को जलालपुर की सभा में कहा कि जिले की सभी पांच सीट इस बार सपा जीतने जा रही है। उन्होंने बुनकर बाहुल्य जनपद में बुनकरों के लिए घोषणा करते हुए कहा कि सरकार बनने पर उन्हें फ्लैट रेट पर बिजली देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बलिया से भावुक रिश्ता जोड़ गए पीएम मोदी, बोले- ब्याज समेत लौटाऊंगा यहां की धरती का कर्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बलिया के हैबतपुर में जनसभा की। पीएम ने न सिर्फ विपक्ष पर हमला बोला बल्कि बलिया की जनता को अहसास कराया कि वो उनके हरदम साथ हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुश्किल में जान: यूक्रेन में फंसी छात्रा का भावुक मैसेज, लिखा- सर, हम कीव में सुरक्षित नहीं, सरकार से बोलिए कुछ करे
यूक्रेन में फंसी भारतीय छात्रा ने व्हाट्सएप पर भावुक मैसेज भेजा है। उसने मैसेज में लिखा कि सर, हम लोग यहां कीव में भयंकर युद्ध में सुरक्षित नहीं है। उसने सरकार से जल्द से जल्द मदद की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
संतकबीरनगर में बोले अमित शाह: सपा की सरकार में यूपी डकैती में नंबर वन था, आज विकास में सबसे आगे
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब यूपी में ताजिया, रमजान में 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन जन्माष्टमी, दीपावली, होली में 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। सपा सरकार ने बिजली का भी धर्म तय कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर
जौनपुर में बोले सीएम शिवराज सिंह- योगी राज में जेल के अंदर राम नाम का जप कर रहे माफिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार में सक्रिय हैं। सोमवार को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। पढ़ें पूरी खबर