फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amit shah addressing rally in menhdawal sant kabir nagar for UP Election 2022

संतकबीरनगर में बोले अमित शाह: सपा की सरकार में यूपी डकैती में नंबर वन था, आज विकास में सबसे आगे

Mon, 28 Feb 2022 04:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Feb 2022 04:23 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब यूपी में ताजिया, रमजान में 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन जन्माष्टमी, दीपावली, होली में 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। सपा सरकार ने बिजली का भी धर्म तय कर दिया था।

विज्ञापन
Amit shah addressing rally in menhdawal sant kabir nagar for UP Election 2022
मेंहदावल में जनसभा करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश के गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह ने सोमवार को संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 2,000 करोड़ की जमीन माफियाओं ने कब्जाई थी। योगी की सरकार ने 2,000 करोड़ की जमीन को माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों के लिए आवास बनाए हैं।

विज्ञापन


कहा कि आज उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में, आंवला उत्पादन में, गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में, आलू उत्पादन में, हरी मटर के उत्पादन में पहले नंबर पर है। पांच साल पहले किसी में भी यूपी नंबर वन नहीं था। 5 साल पहले तक डकैती में, महिलाओं के साथ अत्याचार में, अपहरण-फिरौती में, हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश नंबर एक था। योगी की सरकार में यूपी में डकैती के मामलों में 70% की कमी, लूट में 69%, हत्या में 29%, रेप के मामलों में 52% की कमी आई है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि एक जमाना था, जब यूपी में ताजिया, रमजान में 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन जन्माष्टमी, दीपावली, होली में 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। सपा सरकार ने बिजली का भी धर्म तय कर दिया था। भाजपा सरकार ने सभी त्योहारों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। अखिलेश गर्मी आते ही विचलित हो जाते हैं और पूरे परिवार के साथ चार्टर विमान से लंदन चले जाते हैं। ऐसे नेता क्या आपका भला कर सकते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed