{"_id":"614f1154ea996300fa2be544","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-25-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: यूपी में कोरोना टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, 10 करोड़ डोज लगाई गईं, आप का वादा- यूपी में भी बनाएंगे मोहल्ला क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: यूपी में कोरोना टीकाकरण का बना रिकॉर्ड, 10 करोड़ डोज लगाई गईं, आप का वादा- यूपी में भी बनाएंगे मोहल्ला क्लीनिक
Sat, 25 Sep 2021 05:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:38 PM IST
सार
यूपी ने रिकॉर्ड बनाया है। 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अब तक कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को समर्पित किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यूपी में आप की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली की तरह मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
Corona Vaccination: यूपी में कोविड टीकाकरण 10 करोड़ पार, बना एक और रिकॉर्ड
कोविड नियंत्रण की शानदार रणनीति के लिए सराहे जा रहे उत्तर प्रदेश ने कोविड टीके की 10 करोड़ से अधिक डोज लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला यूपी देश का एकमात्र राज्य है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह बोले- यूपी में सरकार बनने के बाद जलेगी बिजली के बिलों की होली
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि यूपी में आप की सरकार बनने के बाद बिजली के बिलों की होली जलाएंगे। किसानों के सारे बिल जीरो करेंगे और प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक की बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के हर शहर व गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जनता को न्यूनतम दरों पर इलाज मिल सके। वह शनिवार को लखनऊ के गांधी भवन में महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित, अब 26 अक्तूबर नई तारीख
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आबकारी सिपाही भर्ती का 5 अक्तूबर से प्रस्तावित इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: ट्रांसजेंडरों के लिए ट्रांस हेल्थ सेंटर शुरू, यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने शुरू किया पहला क्लीनिक
ट्रांसजेंडरों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए लखनऊ में ट्रांस स्वास्थ्य क्लीनिक शुरू हो गया। इसका उद्घाटन यूपी राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की प्रोजेक्ट निदेशक अनीता सी मेश्राम ने किया। यह उत्तर भारत का अपनी तरह का पहला ट्रांस स्वास्थ्य क्लीनिक है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: सदस्यता अभियान पूरा करने व नए मतदाताओं को जोड़ने पर काम करेगी भाजपा
भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मिशन-2022 के तहत सदस्यता अभियान का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया। पढ़ें पूरी खबर