{"_id":"614ee9b7e2b1a8572162a646","slug":"trans-health-center-starts-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ट्रांसजेंडरों के लिए ट्रांस हेल्थ सेंटर शुरू, यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने शुरू किया पहला क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ट्रांसजेंडरों के लिए ट्रांस हेल्थ सेंटर शुरू, यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने शुरू किया पहला क्लीनिक
Sat, 25 Sep 2021 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:49 PM IST
सार
लखनऊ में ट्रांसजेंडरों के लिए ट्रांस हेल्थ सेंटर शुरू हो चुका है। यह क्लीनिक ट्रांसजेडरों के साथ नेटवर्किंग करेगा और सेवा प्रदाताओं की एक शृंखला से जोड़ेगा। इस क्लीनिक के जरिए ट्रांसजेंडरों को एसटीआई, टीबी, हैपेटाइटिस-बी, सी, एचआईवी और गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग सेवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसजेंडरों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए लखनऊ में ट्रांस स्वास्थ्य क्लीनिक शुरू हो गया। इसका उद्घाटन यूपी राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की प्रोजेक्ट निदेशक अनीता सी मेश्राम ने किया। यह उत्तर भारत का अपनी तरह का पहला ट्रांस स्वास्थ्य क्लीनिक है। यह क्लीनिक एकीकृत सेवा वितरण केंद्र (इंटीग्रेटेड सर्विस डिलिवरी सेंटर) के रूप में ट्रांसजेंडरों के स्वास्थ्य और गैर स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करेगा।
विज्ञापन
मेश्राम ने गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह क्लीनिक ट्रांसजेडरों के साथ नेटवर्किंग करेगा और सेवा प्रदाताओं की एक शृंखला से जोड़ेगा। इस क्लीनिक के जरिए ट्रांसजेंडरों को एसटीआई, टीबी, हैपेटाइटिस-बी, सी, एचआईवी और गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग सेवा दी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर रेफरेल सेवाएं व दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लीनिक में मनोचिकित्सीय परामर्श सेवा और जीवन कौशल शिक्षा की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में ट्रांसजेंडरों की जनसंख्या पूरे भारत की कुल ट्रांसजेंडर आबादी के एक चौथाई से भी अधिक है। सेंटर का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाले ट्रांसजेंडरों की पहचान करना और एचआईवी रोकथाम व उपचार सेवाएं देना है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल नॉको डॉ. शोभिनी राजन, जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी से डॉ. सुनील सुहास सोलोमन, वाईआरजी केयर से कविशेर कृष्णन, एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन से थामस ब्रिजडन और ट्रांसजेंडर मौजूद थे।
विज्ञापन