{"_id":"6172b16a27832644fc7d6d85","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-22-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: यूपी में अब सिर्फ 85 कोरोना के मामले सक्रिय, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 100 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: यूपी में अब सिर्फ 85 कोरोना के मामले सक्रिय, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 100 पर मुकदमा दर्ज
Fri, 22 Oct 2021 06:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:23 PM IST
सार
24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना के अब सौ से भी कम मामले सक्रिय हैं। वहीं, 12 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह नियंत्रण बना हुआ है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में अब सिर्फ 85 संक्रमित हैं। वहीं, महानगर के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार को घुसे प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक हंगामा किया। जहां कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस से भी कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। पढ़ें प्रमुख खबरें
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन: योगी बोले- सपा सरकार में हिंदुओं पर गोलियां चलाई जाती थीं और आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव, गरीब, महिलाओं व नौजवानों के विकास के कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंक दी गई है। यह सब भाजपा सरकार में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
कोरोना अपडेट: यूपी में संक्रमण के अब सिर्फ 85 मामले सक्रिय, 12 करोड़ 32 लाख वैक्सीन के डोज दिए गए
उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। 24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में आज मात्र 85 कोरोना एक्टिव केस हैं। 44 जनपदों में एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 78 हजार 229 सैम्पल की टेस्टिंग में 03 जिलों में मात्र 03 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी बवाल: मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की दोबारा रिमांड मंजूर, 24 अक्तूबर तक रहेंगे जेल में
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की दोबारा रिमांड मंजूर हुई। शुक्रवार को दो दिन की रिमांड मंजूर हुई है। आज शाम 5:00 बजे से 24 अक्तूबर 5:00 बजे तक की रिमांड मिली है। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की मांग की थी, जज ने दो दिन रिमांड की मंजूरी दे दी। पढ़ें पूरी खबर
69000 शिक्षक भर्ती: शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाने के मामले में 100 पर मुकदमा
महानगर के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार को घुसे प्रदर्शनकारियों ने कई घंटे तक हंगामा किया। जहां कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस से भी कहासुनी व धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने इस मामले में 61 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं देर रात को 80 - 100 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के उत्पीड़न को लेकर उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। पढ़ें पूरी खबर