फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 21 February.

Top News of UP: रायबरेली में बोले अखिलेश- भाजपा की हार तय, अमित शाह बोले- सपा को सिर्फ जाति-धर्म दिखता है

Mon, 21 Feb 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Feb 2022 05:25 PM IST
सार

यूपी में चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने जोर लगा दिया है। सपा ने दावा किया है कि अभी तक हुए तीनों चरणों में वह सबसे आगे हैं। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 21 February.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव ने रायबरेली में कहा कि पहले चरण का मतदान होने के बाद गर्मी निकालने की धमकी देने वाले ठंडे पड़ गए। जब दूसरे चरण का मतदान हुआ भाजपा के लोग सुन्न पड़ गए। तीसरे चरण में जब हमने मतदान किया तो वो शून्य हो गए हैं और जब ऊंचाहार के लोग वोट करेंगे तो बूथों पर भाजपा के लोग नहीं सिर्फ भूत नाचेंगे। उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव को जाति और धर्म दिखाई देता है जनता नजर नहीं आती है। इसलिए उनके राज में विकास नहीं होता है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


रायबरेली में बोले अखिलेश, पहली बार देख रहा हूं जनता चुनाव लड़ रही है, भाजपा की हार तय है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली के ऊंचाहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ दुख और तकलीफ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में सिर्फ नाम बदलने का काम किया। बाबा मुख्यमंत्री ने कुछ भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार देख रहा हूं कि इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। इस बार भाजपा की हार तय है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सीतापुर में गृहमंत्री अमित शाह: अखिलेश को चश्में के एक शीशे से धर्म तो दूसरे से जाति दिखाई देता है
गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को सीतापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा एक जातिवादी पार्टी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बोले- इत्र वाले मित्रों के पास जाने वाले पैसे से भाजपा राशन और बिजली दे रही है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। हमने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वादा किया वो करके दिखाया।  पढ़ें पूरी खबर 


केजरीवाल ने कुमार विश्वास को लेकर किया तंज, बोले- मोदी जी सारी एजेंसी हटाइए, वो आपको बता देगा कौन आतंकवादी है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कवि कुमार विश्वास द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है। विश्वास ने उन पर पंजाब चुनाव जीतने के लिए देश विरोधी लोगों से मदद लेने का आरोप लगाया था। पढ़ें प्रमुख खबरें

आतंकियों से सपा-कांग्रेस की करीबी के आरोप पर प्रियंका बोलीं- पीएम मोदी खुद जानते हैं कि ये सच नहीं है
लखनऊ में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए कांग्रेस नेता व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में रोड शो किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed