{"_id":"6193a249c479f3735a7d1d8c","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-16-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा तंज
Tue, 16 Nov 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:22 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही पूर्वांचल के विकास को पंख लग जाएंगे। इससे प्रदेश के विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
Purvanchal Expressway Inauguration:पीएम मोदी बोले, यूपी की प्रगति का एक्सप्रेसवे साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था तो सोचा भी नहीं था कि सिर्फ तीन साल बाद मैं खुद यहां पर हरक्युलिस विमान से उतरुंगा। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- फीता आया लखनऊ से दिल्ली से कैंची आई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'फ़ीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है ‘खिचम-खिंचाई।' पढ़ें पूरी खबर
यूपी: कोविड टीके की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा, 3 करोड़ 90 लाख ने ली दोनों डोज
कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 03 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 10 करोड़ 24 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसदी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी : ईडब्ल्यूएस का आरक्षण न होने से अटक सकती है आंगनबाड़ी की भर्ती, 53000 पदों पर होनी है नियुक्ति
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आला अधिकारियों की हड़बड़ी के चलते आंगनबाड़ी के 53000 रिक्त पदों पर होने वाली भर्ती लटक सकती है। वजह यह है कि भर्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है। अधिकांश जिलों में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों की होगी गिनती, 0 व 1 अंक वाली गाड़ियों का अभी जारी रहेगा पंजीयन
परिवहन विभाग ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नंबर प्लेट की इकाई अंक 0 व 1 वाली कितनी गाड़ियों में सोमवार (पंजीयन की अंतिम तारीख-15 नवंबर) तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगीं हैं इसकी गिनती कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर