फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3 crore 90 lakh people took both dose of Corona vaccine in Uttar Pradesh.

यूपी: कोविड टीके की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या प्रदेश में सबसे ज्यादा, 3 करोड़ 90 लाख ने ली दोनों डोज

Tue, 16 Nov 2021 05:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Nov 2021 05:34 PM IST
सार

यूपी में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक है। प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना टीके की दोनों डोज ले ली है।

विज्ञापन
3 crore 90 lakh people took both dose of Corona vaccine in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यहां 03 करोड़ 90 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 14 करोड़ 14 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 10 करोड़ 24 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 70 फीसदी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है। हर जिले में निरीक्षण टीमें गठित की जाएं। यह टीम एक दिन में कम से कम दो टीकाकरण सेंटर का दौरा करे। व्यवस्थाओं को देखे। इसी प्रकार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर स्क्रीनिंग कर अब तक वैक्सीन न ले सके लोगों की सूची तैयार की जाए। दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्ध जनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। ये निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-9 के साथ बैठक में दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में महामारी पूरी तरह नियंत्रित है। प्रदेश के 45 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 19 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 22 हजार 74 सैम्पल की जांच में 70 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। केवल 05 जनपदों में कुल 09 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 08 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 99 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 280 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन


जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट है। विगत 24 घंटे में कोई नया केस नहीं आया। कन्नौज और कानपुर में स्थिति हर दिन के साथ बेहतर हो रही है। लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इस समय विशेष सतर्कता की जरूरत है। ट्रेसिंग-टेस्टिंग और तेज की जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। आशा बहनों सहित निगरानी समितियों का पूरा सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पैथोलॉजी केंद्रों पर मनमाने ढंग से वसूली स्वीकार्य नहीं'

मुख्यमंत्री योग ने कहा कि जिलों में डेंगू आदि की जांच के लिए पैथोलॉजी केंद्रों द्वारा मनमाने ढंग से वसूली की सूचना मिली है। यह कतई स्वीकार्य नहीं है। तत्काल जांच दरों की समीक्षा कर स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं। पैथोलॉजी केंद्रों पर औचक निरीक्षण भी किया जाए। मनमाने ढंग से वसूली/मरीजों के उत्पीड़न की हर एक शिकायत को तत्परता से संज्ञान लिया जाए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या के स्थायी निदान के लिए नियोजित प्रयास की आवश्यकता है। लोगों को निजी वाहन के स्थान पर परिवहन के सार्वजनिक साधनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें। पराली न जलाने के लिए किसानों से संवाद किया जाए।

प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। पीएम केयर से स्वीकृत कुल 128 प्लांट्स एक्टिव हो चुके हैं। इस तरह अब तक विभिन्न जिलों में कुल 517 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके हैं। शेष प्लान्ट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए।

'किसानों को तत्काल फसल की क्षतिपूर्ति की जाए'

बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति की जाए। अब तक 06 लाख किसानों को ₹200 करोड़ की क्षतिपूर्ति की जा चुकी है। शेष चिन्हित किसानों को भी तत्काल भुगतान किया जाए। एक भी किसान, जिसकी फसल बाढ़ व अतिवृष्टि से खराब हुई हो, उनकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए। यह कार्य पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए।

प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। जिलाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें। किसानों को भुगतान में देरी न हो।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की स्थिति की मुख्य सचिव स्तर से विस्तृत समीक्षा की जाए। गो-आश्रय स्थलों पर हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता और ठंड से बचने के प्रबंध होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed