{"_id":"61657ec08ebc3e959e6fc47e","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-12-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: अखिलेश यादव ने शुरू की चुनावी विजय रथ यात्रा, लखीमपुर में आयोजित अरदास में शामिल हुई प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: अखिलेश यादव ने शुरू की चुनावी विजय रथ यात्रा, लखीमपुर में आयोजित अरदास में शामिल हुई प्रियंका गांधी
Tue, 12 Oct 2021 06:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:45 PM IST
सार
यूपी में मंगलवार को अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी रथयात्राएं शुरू की। वहीं, लखीमपुर खीरी में आयोजित हुई अरदास में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार से चुनावी रथयात्राएं शुरू कर दी हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह यात्रा भाजपा को सत्ता हटाने के लिए है। वहीं, लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के लिए आयोजित हुई श्रद्घांजलि सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए किसानों के साथ खड़े रहेंगे। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा प्रारंभ करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज उनकी आय छीनी जा रही है। भाजपा के लोग किसानों को गाड़ियों से कुचल रहे हैं और अगर इन्हें सत्ता से न हटाया गया तो ये एक दिन संविधान भी कुचल देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, संयुक्त किसान मोर्चा की दो टूक- मंच नहीं करेंगे साझा
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: शिवपाल यादव के रथ पर सवार हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, नए राजनीतिक समीकरण के संकेत!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को वृंदावन से चुनावी शंखनाद किया। शिवपाल सिंह यादव ने सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत की। पहले ही दिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी गहमा-गहमी उस वक्त देखने को मिली जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रियंका गांधी के सलाहकारों में शामिल आचार्य प्रमोद कृष्णम शिवपाल सिंह से मिलने पहुंचे और बधाई दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीतापुर: लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों को रोका, कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत
लखीमपुर में अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से चलकर सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके साथ में पीछे चल रही कुछ गाड़ियों को तो प्रशासन ने सीतापुर से जाने दिया, लेकिन बाकी गाड़ियों को और उसमें सवार कार्यकर्ताओं को आगे जाने की सीतापुर के जिला प्रशासन और पुलिस ने अनुमति नहीं दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
खुलासा: पांच हजार रुपये में बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे डकैत, डकैती करने के लिए बनाते हैं ये रणनीति
चिनहट के मल्हौर इलाके में रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए बांग्लादेशी तीन डकैतों ने चौंकाने वाले राज खोले हैं। इस मुठभेड़ में जहां दो बदमाश घायल हुए तो वहीं एक सिपाही भी चोटिल हो गया। बांग्लादेशी डकैतों का गिरोह राजधानी की पॉश कॉलोनियों में रेकी कर खासकर रेलवे लाइन के किनारे मकानों में डकैती डालता था। यहां पढ़ें पूरी खबर