फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 11 Sep.

Top news of UP: भाजपा के बूथ विजय अभियान का आगाज, राम मंदिर के डिजाइन में आंशिक परिवर्तन

Sat, 11 Sep 2021 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Sep 2021 05:48 PM IST
सार

भाजपा में चुनावी कवायद के तहत प्रदेश में बूथों को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 11 Sep.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने यूपी चुनाव को देखते हुए बूथों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश में बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है। वहीं, राममंदिर निर्माण के लिए नींव के डिजाइन में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब राम मंदिर की नींव 44 की जगह 48 लेयर पर टिकेगी। यही नहीं राफ्ट की मोटाई भी कम की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: भाजपा के बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- गांव, गरीब और किसान पर फोकस
भाजपा का बूथ विजय अभियान शनिवार 11 सितंबर से शुरू हो गया। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इसका आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राम मंदिर: डिजाइन में आंशिक परिवर्तन, अब 44 के बजाय 48 लेयर पर टिकेगी नींव
राममंदिर निर्माण के लिए नींव के डिजाइन में राफ्ट को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब राम मंदिर की नींव 44 की जगह 48 लेयर पर टिकेगी। यही नहीं राफ्ट की मोटाई भी कम की गई है। पढ़ें पूरी खबर   
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: योगी सरकार ने किए पीसीएस अफसरों के तबादले, मुख्यमंत्री ने दी तबादलों को मंजूरी
उत्तर प्रदेश में शनिवार को पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही तबादलों को मंजूरी दी। लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दो दिवसीय दौरा करेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र आएंगी। वह 13 सितंबर तक यहां रुकेंगी। इस दौरान जिला-शहर एवं फ्रंटल संगठनों के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों और आम कार्यकर्ताओं व नागरिकों से भी मुलाकात करेंगी। पढ़ें पूरी खबर


यूपी: 48 फीसदी आबादी को लगी कोरोना टीके की पहली डोज, अब तक आठ करोड़ 62 लाख का टीकाकरण
यूपी सरकार का दावा है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण के लिए अर्ह उत्तर प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed