फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for 10 October.

Top news of UP: किसान न्याय रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला हमला, मायावती ने कहा- न्याय के लिए इस्तीफा दें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

Sun, 10 Oct 2021 06:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Oct 2021 06:57 PM IST
सार

यूपी में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। किसान आंदोलन इसमें मुख्य कारक बनकर उभरा है। सभी दल किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र पर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for 10 October.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में रविवार को किसान न्याय रैली को संबोधित किया और किसानों के मुद्दे पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में न्याय के लिए जरूरी है कि भाजपा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से इस्तीफा ले। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


प्रियंका गांधी बोलीं- देश में सिर्फ दो तरह के लोग सुरक्षित, भाजपा के साथ वाले और बड़े उद्योगपति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कूष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद किसान न्याय रैली को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मायावती बोलीं, पीड़ित किसानों को न्याय के लिए अपने मंत्री से इस्तीफा ले भाजपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी के जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बसपा की यह मांग है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के अंत में शुरू होगी दरोगा भर्ती की परीक्षा, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुरू की तैयारियां
दरोगा के लगभग साढ़े नौ हजार पदों पर होने जा रही भर्ती की परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी होगा। इसके लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन जून में लिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी में और गहराया बिजली संकट, गांवों में भारी कटौती, हालात न सुधरे तो शहरों का भी होगा यही हाल
त्योहारी सीजन के बीच कोयले की किल्लत के चलते प्रदेश में बिजली संकट और गहराया गया है। मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने से गांवों में भारी बिजली कटौती हो रही है। तहसील मुख्यालयों और बुंदेलखंड को भी तय शिड्यूल से कम आपूर्ति हो रही है। बिजलीघरों में कोयले का भंडार काफी कम बचा है। पढ़ें पूरी खबर


सांसद-विधायकों से योगी बोले- बेहतर समन्वय से काम करें तो जीत तय
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार और भाजपा संगठन ने शनिवार को कानपुर और ब्रज क्षेत्र के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। इसमें विधानसभावार फीडबैक लिया गया और चुनाव जीतने की रणनीति समझाई गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed