{"_id":"61d040328f87d054f26a9831","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-1-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: अखिलेश यादव का एलान, सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे, वैष्णो देवी भवन में भगदड़ पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: अखिलेश यादव का एलान, सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे, वैष्णो देवी भवन में भगदड़ पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
Sat, 01 Jan 2022 05:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jan 2022 05:27 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली उपलब्ध करवाएंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साल के पहले दिन बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनी तो घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
अखिलेश यादव का बड़ा एलान: सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट और किसानों को फ्री बिजली देंगे
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव वर्ष पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्तओं को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मायावती बोलीं- सरकार की गलती
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे पर शोक जताया है। वहीं, मायावती ने हादसे पर सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपील की है कि सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: प्रदेश में संक्रमण तेज पर वायरस कमजोर, बीते 24 घंटे में 383 नए मरीज मिले
त्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि संक्रमण की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है। थोड़ी सी भी लापरवाही प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 93 हजार 549 सैम्पल की जांच में कुल 383 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली लखनऊ में 9 जनवरी को, पांच लाख लोगों को जुटाने की तैयारी
यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा 9 जनवरी को लखनऊ में होगी। वृंदावन विहार कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में प्रस्तावित रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर
17 हजार पदों पर होनी है भर्ती: अब चुनाव बाद ही होगी सहायक शिक्षकों की भर्ती
बेसिक शिक्षा में 17 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती अब विधानसभा चुनाव बाद ही हो सकेगी। दरअसल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीते 24 दिसंबर को 17 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। लेकिन अब तक भर्ती का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर