फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi will address a raaly in Luckow on 9 January.

यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली लखनऊ में 9 जनवरी को, पांच लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

Sat, 01 Jan 2022 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jan 2022 01:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जनवरी को लखनऊ में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे जिसमें करीब पांच लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will address a raaly in Luckow on 9 January.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा 9 जनवरी को लखनऊ में होगी। वृंदावन विहार कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में प्रस्तावित रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के तीन दिनी लखनऊ दौरे के बाद संकेत मिले हैं कि आयोग की ओर से सात जनवरी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर आचार संहिता लागू की जा सकती है।
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों के मुताबिक नौ जनवरी को लखनऊ में पीएम मोदी की रैली होनी है। भाजपा ने पहले इस रैली को चुनाव पूर्व पहले चरण के प्रचार की अंतिम रैली के रूप में आयोजित करने की योजना बनाई थी। पर, अब इसे प्रदेश की पहली चुनावी रैली के रूप में आयोजित करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर, अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिम और पूर्वांचल क्षेत्र से 10 हजार से अधिक बसों, चार पहिया वाहनों के जरिये लोगों कोे रैली में लाया जाएगा। रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के भोजन पैकेट और पानी की व्यवस्था की जाएगी।


लखनऊ में नड्डा तीन जनवरी को करेंगे रैली 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनवरी को अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा के समापन पर लखनऊ में रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के लखनऊ प्रभारी गोविंद शुक्ला ने बताया कि दुबग्गा तिराहे, आईआईएम रोड पर जॉगर्स पार्क के सामने होने वाली रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed