माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़: मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मायावती बोलीं- सरकार की गलती
माता वैष्णो देवी भवन में हुए दर्दनाक हादसे में अभी तक करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी भवन में हुए हादसे पर शोक जताया है। वहीं, मायावती ने हादसे पर सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपील की है कि सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान दे।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। मां आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ओम शांति!
माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 1, 2022
माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति!
मायावती ने घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज़्यादा लापरवाही नज़र आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे
वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के दौरान हुए हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग बुरी तरह घायल हो गए। मीडिया के माध्यम से अब तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसमें सरकार की ज़्यादा लापरवाही नज़र आ रही है। सरकार इस पर गंभीरता से चिंतन करे: BSP प्रमुख मायावती pic.twitter.com/aFpv8AgM6o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2022
आपको बता दें कि नए साल के दिन शनिवार को माता वैष्णों देवी भवन में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।