फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh 10 june.

Top News of UP: जितिन के भाजपा में शामिल होने पर बयानबाजी जारी, बांदा विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की होगी जांच

Thu, 10 Jun 2021 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

यूपी में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को लेकर बयानबाजी जारी है। वहीं, गुरूवार को प्रदेश में कई और बड़ी घटनाएं हुई हैं। यहां देखें सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh 10 june.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को लेकर बयानबाजी जारी है। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस का कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सोनिया माता की जबकि हमारे यहां भारत माता की पूजा होती है। वहीं, बांदा विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर हुई अनियमितता के जांच के आदेश दिए गए हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


कांग्रेस में 'सोनिया माता' जबकि भाजपा में 'भारत माता' को पूजने की परंपरा
उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। स्वतंत्र देव ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में ‘सोनिया माता’ को पूजने की परंपरा है। जबकि भाजपा में ‘भारत माता’ को पूजने की परंपरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


बांदा विश्वविद्यालय में नियुक्तियों की जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी को जांच के लिए निर्देशित किया है। आरोप लगाया गया है बड़ी संख्या में एक ही जाति के लोगों की नियुक्ति कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


WHO के मानक से हर रोज दस गुना ज्यादा टेस्ट, 24 घंटे में मिले सिर्फ 642 मामले
यूपी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानक से 10 गुना ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर:  

यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया 'ठहरा रथ'
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया। इसे भाजपा की तरफ से सियासी बिगुल फूंकने की तरह देखा जा रहा है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर:


यूपी: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत पर कई जगह सड़कें धंसी, कालोनियों में जलभराव
यूपी में गुरूवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है पर शहरों में कई जगह जलभराव हो गया तो कई जगह कालोनियों में घरों तक पानी भर गया। यहां पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed