फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Top news of Uttar Pradesh for 9 August. Uttar Pradesh for 9 August.

Top news of UP: पीएम ने जारी की किसान सम्मान निधि, प्रदेश के नौ जिलो में एसपी बदले

Mon, 09 Aug 2021 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के लिए निधि जारी कर दी है। वहीं, प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Top news of Top news of Uttar Pradesh for 9 August. Uttar Pradesh for 9 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 36 लाख किसानों के लिए चार हजार 720 करोड़ रुपये की निधि जारी कर दी। इसके अलावा, प्रदेश में सोमवार सुबह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ जिलों के एपी समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


PM Kisan Scheme: पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि, बोले- अब कृषि नीति में छोटे किसानों को दी जा रही प्राथमिकता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो करोड़ 36 लाख किसानों के लिए चार हजार 720 करोड़ रुपये की निधि जारी कर दी। इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी में बड़ा फेरबदल: नौ जिलों के एसपी समेत 14 आईपीएस बदले गए
उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार तड़के नौ जिलों के पुलिस कप्तान समेत 14 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। पीलीभीत, गोरखपुर, बलिया, रामपुर, उन्नाव, बागपत, ललितपुर, हापुड़ और चित्रकूट जिले को नया कप्तान मिला है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: 29 अगस्त को अयोध्या जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 26 अगस्त से शुरू होगा तीन दिवसीय दौरा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 अगस्त को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरे पर वह लखनऊ, गोरखपुर व अयोध्या जाएंगे। 29 अगस्त को वह अयोध्या जाएंगे और फिर इसी दिन वापस लौट जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

बहराइच: आधे घंटे चली मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, 37 मुकदमे दर्ज थे
डकैती के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  पुलिस और बदमाशों के बीच रुक रुक कर लगभग आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर गया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पढ़ें पूरी खबर


खुलासा: शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर दफना दिया था युवती का शव, प्रेमी सहित दो युवक गिरफ्तार
अयोध्या के पटरंगा थाने के बकौली गांव में 10 महीने पहले गायब हुई युवती के मामले में खुलासा हो गया है। युवती के शादीशुदा प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया था। मामले में प्रेमी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का खुलासा एसएसपी शैलेश पांडेय ने किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed